फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging on Jhitkari Road due to lack of cleaning of drain

Meerut News: नाले की सफाई नहीं होने से झिटकरी रोड पर जलभराव

Tue, 07 Jan 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Jhitkari Road due to lack of cleaning of drain
सरधना। नाले की सफाई नहीं होने के कारण ​झिटकरी रोड पर जलभराव व कीचड़ हुआ। ​शिकायतकर्ता
सरधना। नगर के झिटकरी रोड स्थित नाले की कई महीनों से सफाई न होने कारण पानी सड़क पर भरने लगा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला घोसियान झिटकरी रोड निवासी मनोज, जावेद, शादाब, साजिद, मदन पाल, नईम और जयपाल ने एसडीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि झिटकरी रोड पर स्थित नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। इस कारण नाले का पानी सड़क पर भरने लगा है। गंदगी के कारण लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग दूषित पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं। बताया कि इस रोड पर एक कब्रिस्तान भी है। बिजलीघर से लेकर झिटकरी मोड तक कई महीनों से नाले की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

आरोप है कि नाले की सफाई के लिए वह कई बार नगर पालिका और अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने एसडीएम से जल्द समस्या के समाधान ही मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि नाले की साफ सफाई के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया है। जल्द नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed