फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging in the city...the corporation was exhausted and had to face problems till evening

महानगर मेंं जलभराव...हांफ गया निगम और शाम तक झेली परेशानी

Tue, 01 Jul 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city...the corporation was exhausted and had to face problems till evening
सुनील कैथवास....सुबह हुई बारिश में स्पार्ट्स काम्पलेक्स जाने वाली सड़क पर जलभराव से गुजरते लोग।
मेरठ। झमाझम बारिश से महानगर में सोमवार को जलभराव हो गया है। मुख्य मार्ग, बाजार, कॉलोनी या फिर गली-मोहल्लों में दिनभर पानी भरा रहा। जलनिकासी कराने में निगम हांफ गया तो अधिकारियों को सड़क पर उतरना पड़ा। वार्ड-50 में नाले ओवरफ्लो, सड़क पर गंदगी और जलभराव की जानकारी पर महापौर, नगर आयुक्त निगम टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोप लगाए कि नाला सफाई न होने के चलते पहली बारिश ने ही निगम की व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा दिया। वहीं, शहर की सड़कों पर गड्ढाें के चलते कई वाहन फिसल कर लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

खैरनगर, बुढ़ाना गेट, भैसाली ग्राउंड के पास व दिल्ली रोड सहित शहर के अधिकांश इलाकों में दो फीट तक सड़क पर पानी भरा था। शहर में बारिश के चार घंटे बाद भी कई जगहों पर पानी नहीं निकला। बारिश के बाद लोगोंं ने निगम अधिकारियों को फोन किया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। पल्लवपुरम फेस-2 में रात 8 बजे तक एक इंच भी पानी कम नहीं हुआ है। लिसाड़ीगेट व ब्रह्मपुरी की मलिन बस्ती में जलभराव के चलते लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। सड़क पर गंदगी का बुरा हाल गया गया। बारिश के चलते कूड़ा गाड़ी नहीं पहुंचने पर कई जगह पर लोगों ने सड़क पर कचरा फेंक दिया। लोगों ने हंगामा किया, तब जाकर निगम नींद से जागा। यातायात प्रभावित हो गया और मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी। नगर निगम को 10 से ज्यादा जगह पर जलनिकासी के लिए पंप लगाने पड़ गए।
विज्ञापन


सपाइयों ने सड़क पर भरे पानी में लगा दी धान
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित शास्त्रीनगर, काजीपुर और लोहियानगर सहित कई जगहों पर जलभराव के हालात देखकर सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ सोमवार को हंगामा कर दिया। सड़क पर भरे पानी में सपा कार्यकर्ता बैठ गए और फिर वहां पर धान लगाना शुरू कर दिया। सपा नेता गौरव काजीपुर ने बताया कि उन्होंने 10 दिन पहले ही ऐलान किया था जो बरसात से पहले ही सफाई व्यवस्था कर लें। बाबा धनसिंह कोतवाल गुर्जर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के पास शास्त्री नगर से काजीपुर गांव को एक सड़क जोड़ती है। जिस पर अनगिनत गड्ढे हैं। गड्ढों में गिरकर लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। 10 से ज्यादा दोपहिया वाहन चालक जख्मी हुए है। वहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर भरे पानी में धान लगाकर नाराजगी भी जताई है। कार्यालय महापौर, नगर निगम, मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर और नगर आयुक्त सड़क पर निकले
बरसात के बाद जलभराव की जानकारी मिलने पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने शहर का जायजा लिया। वार्ड- 50 पांडवनगर में जलभराव की समस्या आने पर महापौर और नगर आयुक्त ने जेल चुंगी स्थित नाले का निरीक्षण किया। स्थानीय पार्षद संजय सैनी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रीन बेल्ट के कारण नाला सफाई में समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसके कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी है। महापौर द्वारा निगम अधिकारियों को ग्रीन बेल्ट के निकट सफाई बॉब कैट मशीन से व जरूरत पड़ने पर मैन्युअली कराए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed