{"_id":"6a8b2a0e6badcc24260f7d59","slug":"waterlogging-in-several-colonies-on-delhi-road-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1281517-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिल्ली रोड की कई कॉलोनियों में जलभराव, लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिल्ली रोड की कई कॉलोनियों में जलभराव, लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दिल्ली रोड, माधवपुरम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देवलोक कॉलोनी में हालात बदतर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लगातार बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में रविवार को भी जलभराव की स्थिति बनी रही। दिल्ली रोड, माधवपुरम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और देवलोक कॉलोनी में जलभराव से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों में नगर निगम द्वारा किए गए इंतजामों को लेकर भारी आक्रोश है। हालांकि निगम ने कई जगह पानी निकासी के लिए पंप लगाए हुए है।
बारिश के दूसरे दिन रविवार को भी हालात जस के तस बने रहे। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा होने के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों व दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पानी घरों में भी घुस गया, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना कि निगम ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। देवलोक कॉलोनी में स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है, जहां पानी की निकासी लगभग ठप है।
पंप लगाने का दावा, फिर भी पानी भर रहा
- नगर निगम की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि जलभराव वाले कुछ इलाकों में पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पंप नियमित रूप से नहीं लगाए जा रहे हैं। औपचारिकता पूरी कर छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
-- -
-- वर्जन --
- नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि दिल्ली रोड, माधवपुरम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे इलाकों में पानी की निकासी के लिए समय-समय पर पंप की व्यवस्था की जा रही है। इन स्थलों की स्थिति के अनुरूप आगे भी कदम उठाया जाएगा।