फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging in lanes due to lack of cleaning; villagers took matters into their own hands.

Meerut News: सफाई नहीं होने से गलियों में जलभराव, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान

Fri, 31 Jul 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in lanes due to lack of cleaning; villagers took matters into their own hands.
रोहटा। गांव मीरपुर में ग्राम पंचायत की तरफ से सफाई नहीं कराए जाने पर ग्रामीणों ने खुद की सफाई। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव मीरपुर में नियमित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गलियों में जलभराव और गंदगी की समस्या गहरा गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रशासन से शिकायत किए जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासन की ओर से समाधान न होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्वयं सफाई अभियान चलाकर गलियों और नालियों की सफाई की। ग्रामीणों ने फावड़े और अन्य उपकरणों की मदद से नालियों में जमा गाद और कूड़ा हटाया, जिससे जल निकासी सुचारु हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है। गंदा पानी गलियों में जमा रहने से दुर्गंध फैलती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। सफाई अभियान में सत्यम, निरंजन सिंह, गुलशन, अंकुर, इरफान, रिहान, केलिस सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed