फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging in Kaili troubles villagers, demands construction of drain

Meerut News: कैली में जलभराव से ग्रामीण परेशान, नाले के निर्माण की मांग

Mon, 06 Oct 2025 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Kaili troubles villagers, demands construction of drain
सरधना। तहसील के अंतर्गत गांव कैली में वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव में कपसाड़ चौराहे से लेकर रुकनपुर की ओर आने वाले रास्ते तक नाले की व्यवस्था नहीं होने के कारण, मंदिर, मस्जिद और आसपास के मकानों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रुकनपुर की ओर से आने वाला एक प्राकृतिक नाला कपसाड़ चौराहे के पास से होकर नदी में गिरता है, परंतु गांव कैली में कपसाड़ चौराहे से लेकर नदी तक लगभग 500 मीटर की दूरी में नाले का निर्माण नहीं हो पाया है। इसी वजह से वर्षा के दौरान जल निकासी अवरुद्ध हो जाती है और गांव की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष देवराज सिंह पुंडीर ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि इस 500 मीटर लंबे नाले का निर्माण शीघ्र कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को जलभराव से निजात मिल सके। देवराज सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार को इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed