फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging in Ganj Bazaar has caused problems for pedestrians and traders.

Meerut News: गंज बाजार में जलभराव से राहगीर और व्यापारी परेशान

Tue, 07 Oct 2025 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Ganj Bazaar has caused problems for pedestrians and traders.
सरधना। नगर के गंज बाजार में जलभराव से परेशान स्थानीय निवासी। संवाद
सरधना। नगर के मुख्य गंज बाजार में लंबे समय से जारी जलभराव की समस्या ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कालंद चुंगी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर हल्की बारिश होते ही पानी भर जाता है, जिसकी निकासी का कोई समुचित प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का कहना है कि नालियां जर्जर और अवरुद्ध हो चुकी हैं, जिससे पानी सड़क पर फैल जाता है। यहां तक कि मामूली बारिश के बाद भी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इससे दुकानों के सामने पानी भर जाता है और ग्राहकों का आना-जाना भी प्रभावित होता है। व्यापारियों ने बताया कि वह लगातार नगर पालिका में शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है और ग्राहक पानी से बचने के लिए बाजार का रुख नहीं कर रहे। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराए जाने व जलभराव के स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज सिस्टम सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed