{"_id":"69b965803f5144335a04ca86","slug":"waterlogging-in-front-of-the-idgah-angered-people-and-caused-a-ruckus-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111675-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईदगाह के सामने जलभराव से लोगों में आक्रोश, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईदगाह के सामने जलभराव से लोगों में आक्रोश, किया हंगामा
विज्ञापन
ईदगाह रोड पर जलभराव का विरोध करते स्थानीय निवासी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में ईदगाह के सामने अधूरी सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नाराज लोगों ने मौके पर हंगामा कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग उठाई।
बताया गया कि ईदगाह के सामने सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे वहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर गोबरयुक्त पानी भरने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। समस्या के चलते क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ईदगाह में त्योहार के दौरान हजारों लोग नमाज अदा करने आते हैं। ऐसे में ईद से पहले इस समस्या का समाधान न होने पर लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग ने आसपास की सड़क का निर्माण तो पूरा कर दिया लेकिन ईदगाह के सामने का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया है। इससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए प्रशासन से मांग की कि ईद से पहले सड़क निर्माण पूरा कराया जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।