फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging has made life hellish, no hearing is taking place

Meerut News: जलभराव से नारकीय हुआ जीवन, नहीं हो रही सुनवाई

Mon, 09 Feb 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging has made life hellish, no hearing is taking place
सरधना। नगर के मोहल्ला ऊंचापुर बैरून सराय में जलभराव से गुजरने को मजबूर स्थानीय निवासी। ​​शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के बैरून सराय मोहल्ले में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सोमवार को हालात उस समय और बिगड़ गए जब दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। इससे नाराज मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और शीघ्र समाधान की मांग की।
स्थानीय निवासी आरिफ, वसीम, आबिद, कासिम, दिलशाद, गुलजार, कलाम, रियाजुद्दीन आदि ने बताया कि बैरून सराय मोहल्ले की तालाब वाली गली में करीब एक वर्ष से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क नीची होने और नाली ऊंची होने के कारण दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप गली में रोजाना पानी भरा रहता है जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को दूषित पानी घरों में घुसने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed