{"_id":"6ace522a527dd1b8e506e9a1","slug":"waterlogging-due-to-incomplete-drain-in-rathaura-khurd-crops-damaged-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105623-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रठौरा खुर्द में अधूरे नाले से जलभराव, फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रठौरा खुर्द में अधूरे नाले से जलभराव, फसलों को नुकसान
विज्ञापन
रठौरा खुर्द में किसानों के खेतों हुए जलभराव की समस्या को देखते एडीओ पंचायत धीर सिंह व किसान स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के रठौरा खुर्द गांव में अधूरे नाला निर्माण से जल निकासी की गंभीर समस्या है। गांव का पानी खेतों में पहुंचने से किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। लगातार शिकायतों के बाद मंगलवार को विकासखंड के एडीओ पंचायत धीर सिंह ने मौके का जायजा लिया और ग्रामीणों ने नाला निर्माण पर आपत्तियां दर्ज कराईं।
किसान प्रदीप बवेजा के अनुसार, अधूरे नाले के कारण पानी की निकासी बाधित है। इससे गांव का पानी उनके खेत में भर रहा है। उन्होंने समस्या समाधान के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी।
मंगलवार को अधिकारियों के पहुंचने पर किसानों ने अपनी समस्या बताई। प्रदीप बवेजा ने बताया कि जलभराव से उनके साथ आसपास के चार अन्य किसानों को भी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से धान और गन्ने की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने नाले के आगे निर्माण पर आपत्ति जताई। किसानों ने राजस्व नक्शे में दर्शाए स्थान पर ही नाला बनाने की मांग की। इससे पानी की निकासी सुचारु होगी और फसलों को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत धीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके।