फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging due to incomplete drain in Rathaura Khurd; crops damaged.

Meerut News: रठौरा खुर्द में अधूरे नाले से जलभराव, फसलों को नुकसान

Tue, 13 Oct 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to incomplete drain in Rathaura Khurd; crops damaged.
रठौरा खुर्द में किसानों के खेतों हुए जलभराव की समस्या को देखते एडीओ पंचायत धीर सिंह व किसान स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के रठौरा खुर्द गांव में अधूरे नाला निर्माण से जल निकासी की गंभीर समस्या है। गांव का पानी खेतों में पहुंचने से किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। लगातार शिकायतों के बाद मंगलवार को विकासखंड के एडीओ पंचायत धीर सिंह ने मौके का जायजा लिया और ग्रामीणों ने नाला निर्माण पर आपत्तियां दर्ज कराईं।
किसान प्रदीप बवेजा के अनुसार, अधूरे नाले के कारण पानी की निकासी बाधित है। इससे गांव का पानी उनके खेत में भर रहा है। उन्होंने समस्या समाधान के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकारियों के पहुंचने पर किसानों ने अपनी समस्या बताई। प्रदीप बवेजा ने बताया कि जलभराव से उनके साथ आसपास के चार अन्य किसानों को भी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से धान और गन्ने की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने नाले के आगे निर्माण पर आपत्ति जताई। किसानों ने राजस्व नक्शे में दर्शाए स्थान पर ही नाला बनाने की मांग की। इससे पानी की निकासी सुचारु होगी और फसलों को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत धीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed