फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging and dirt in Khairnagar, traders warn of closing the market

Meerut News: खैरनगर में जलभराव और गंदगी, व्यापारियों की बाजार बंद की चेतावनी

Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging and dirt in Khairnagar, traders warn of closing the market
मेरठ। नाला ओवरफ्लो, टूटी सड़क, जलभराव और गंदगी से खैरनगर में दवा व्यापारी परेशान है। बृहस्पतिवार को दवा व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दी और बोले, महापौर व नगर आयुक्त के आने के बाद ही बाजार खुलेगा। व्यापारियों ने बाजार में हुए जलभराव में कचरा तैरते की फोटो और वीडियो बनाकर वायरल किया है। इसकी जानकारी लगने पर नगर निगम में खलबली मच गई। निगम अधिकारियों ने व्यापारियों से संपर्क किया है और सफाई व्यवस्था बेहतर करने की आश्वासन देकर उनको समझाने का प्रयास भी किया है, लेकिन वह नहीं मानें।
विज्ञापन

ओडियन नाला, दोनों आबूनाले या फिर शहर के अंदर नालों की बात करें तो सब ओवरफ्लो है। खैरनगर में जलभराव और कचरा पानी में तैरता है। जलभराव होने के चलते व्यापार भी प्रभावित होने लगा है। इसे लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया। जानकारी लगने पर दवा व्यापारी रजनीश कौशल और बाजार के अन्य दवा व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाई और नगर निगम के अधिकारियों को व्हाट्सएप पर भेजी। दवा व्यापारियों का कहना कि महापौर ने भी 15 दिन पहले खैरनगर में आकर निरीक्षण किया था। नगर निगम की टीम आती और जलभराव, गंदगी को देखकर वापस चली जाती है। लोगों में निगम के प्रति आक्रोश है। बृहस्पतिवार को व्यापारियों द्वारा हंगामा होने की सूचना पर निगम की टीम पहुंची। व्यापारियों ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक बाजार बंद रहेगा। महापौर और नगर आयुक्त के आने के बाद ही बाजार खुलेगा। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए टीम भेजी जा रही है। जलनिकासी के लिए जलकल विभाग के अवर अभियंता से बात हुई है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि खैरनगर में जलभराव की समस्या का निराकरण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed