{"_id":"6681c1e099171a4ef90f5826","slug":"water-withdrawal-from-ramganga-dam-and-power-generation-from-power-house-stopped-meerut-news-c-32-1-smrt1025-112887-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रामगंगा बांध से पानी की निकासी और विद्युत गृह से बिजली उत्पादन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रामगंगा बांध से पानी की निकासी और विद्युत गृह से बिजली उत्पादन बंद
विज्ञापन
वर्तमान में बांध के जलाशय का जलस्तर 333.740 मीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। रामगंगा बांध से नदी में पानी की निकासी रविवार की आधी रात्रि से बंद कर दी गई। इसके बाद से ही रामगंगा जलविद्युत गृह से बिजली का उत्पादन भी बंद हो गया। कालागढ़ बांध से अफजलगढ़ बैराज, हरेवली बैराज से शेरकोट के खो बैराज के माध्यम से गढ़मुक्तेश्वर गंगा में पानी दिया जा रहा था।
कालागढ़ के रामगंगा बांध से कानपुर की सिंचाई की मांग पर जारी पानी की निकासी को चलाया जा रहा है। रविवार की आधी रात से बांध से नदी में पानी की निकासी को बंद कर दिया गया। अब बांध से बिजली उत्पादन के लिए जारी पानी के बंद हो जाने से बिजली उत्पादन भी बंद हो गया।
बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी के अनुसार कानपुर से आई मांग पर सिंचाई के लिए 5225 क्यूसेक पानी दिया जा रहा था। पानी की निकासी रविवार को रात्रि 12 बजे से बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं। इस पर जल निकासी बंद की जा रही है। अब बांध के जलाशय में जल संग्रह किया जाएगा। जिसे आवश्यकता पड़ने पर बिजली उत्पादन के जरिए उत्तर प्रदेश में सिंचाई के लिए उपयोग किया जाएगा। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में भी बारिश शुरू हो चुकी है। रविवार को लैंसडॉन में बारिश दर्ज की गई। बांध के जलाशय का जलस्तर 333.740 मीटर है।