फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water to be poured into Kali River by installing STPs on three rivers

Meerut News: तीन नालों पर एसटीपी लगाकर काली नदी में डाला जाए पानी

Thu, 10 Apr 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Water to be poured into Kali River by installing STPs on three rivers
मेरठ। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर मेरठ के तीन नालों आबू नाला प्रथम, आबू नाला द्वितीय और ओडियन नाले के जल को शोधित कर काली नदी में डालने को कहा है। तीनों नालों के काली नदी में मिलने वाले स्थल से काफी पहले छोटे-छोटे एसटीपी लगा दिए जाए और नालों के पानी को शोधित करके काली नदी में डाला जाएगा तो कम खर्च में स्वास्थ्य लाभ और पर्यावरण की तरफ अनुकूलता रहेगी। काली नदी के आसपास के गांवों में प्रदूषित नदी के कारण कैंसर बढ़ रहा है। हैंडपंप का जल प्रदूषित है। छोटे एसटीपी लगाकर काम करने से ग्रामीणों पर आया संकट दूर हो जाएगा। एक नाले के पानी को शोधित करने के लिए 30 से 35 लाख रुपये की लागत से एसटीपी लग जाएंगे। इस तरह से तीन बड़े नालों का पानी एक करोड़ रुपये खर्च में साफ हो जाएगा। काली नदी को शुद्ध करने से आस-पास के ग्रामीणों की स्वास्थ्य की रक्षा हो जाएगी। आगामी बोर्ड बैठक में इसे पारित कराकर कार्य कराया जाए। इसके लिए सीएसआर फंड या सांसद निधि से भी पैसे की व्यवस्था की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed