{"_id":"69a6ed0d1e7127506104423f","slug":"water-supply-will-be-provided-throughout-the-day-on-holi-with-staff-on-duty-24-hours-a-day-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104540-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होली पर दिनभर होगी पानी की आपूर्ति, 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होली पर दिनभर होगी पानी की आपूर्ति, 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। रंगों के पर्व होली पर नगरवासियों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने विशेष प्रबंध किए हैं। होली के दिन कस्बे में सुबह से शाम तक नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी। खास बात यह है कि दोपहर के समय भी जलापूर्ति बाधित नहीं होगी।
चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि होली के मद्देनजर जलकल विभाग को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। सभी कर्मचारियों की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी स्थिति में पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कर्मियों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
बृहस्पतिवार को होने वाले रंगों के पर्व को देखते हुए नगर पंचायत ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। किसी भी विषम परिस्थिति, पाइपलाइन लीकेज या तकनीकी खराबी से निपटने के लिए सभी जोनों में अतिरिक्त पाइपलाइन की व्यवस्था की गई है। पंपिंग स्टेशनों पर कर्मचारियों की विशेष निगरानी रहेगी। जलापूर्ति व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे कस्बे के किसी भी वार्ड में पानी की समस्या न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि पानी का उपयोग संयमित ढंग से करें और किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें। चेयरपर्सन ने बताया कि कस्बे में साफ-सफाई के लिए भी टीम विशेष रूप से तैनात की गई है। बुधवार को पूरे नगर को साफ स्वच्छ बनाया गया और शुक्रवार से यह अभियान फिर चलाया जाएगा।