Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water reaches the foundation of a power line tower; PowerGrid expresses concern.

Meerut News: बिजली लाइन के टावर की नींव तक पहुंचा पानी, पावरग्रिड ने जताई चिंता

Fri, 13 Nov 2026 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Water reaches the foundation of a power line tower; PowerGrid expresses concern.
- फाउंडेशन को नुकसान और बड़े हादसे की आशंका, एसडीएम व नगर पंचायत से की पानी निकासी की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे की नगर पंचायत हर्रा क्षेत्र में 765 केवी मेरठ-नरेला विद्युत ट्रांसमिशन लाइन के टावर की नींव के पास डेयरियों और गांव का गंदा पानी जमा होने से खतरा पैदा हो गया है। पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इसे गंभीर मामला बताते हुए टावर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। विभाग ने एसडीएम सरधना और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं चेयरमैन को पत्र भेजकर गंदे पानी का बहाव रोकने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
पावरग्रिड के सहायक प्रबंधक ललित कुमार ने पत्र में बताया कि 765 केवी मेरठ-नरेला एकल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का टावर संख्या 395 नगर पंचायत हर्रा क्षेत्र में स्थित है। स्थानीय स्तर पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पिछले करीब एक वर्ष से गांव और आसपास की डेयरियों से निकलने वाला गोबर व कीचड़युक्त गंदा पानी टावर के फाउंडेशन के पास जमा हो रहा है। पत्र के अनुसार, लगातार दूषित पानी जमा रहने से टावर के फाउंडेशन और स्टब में जंग लगने तथा उनकी संरचनात्मक की मजबूती प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

विभाग ने चेताया कि टावर की नींव कमजोर होने से भविष्य में उसके गिरने का खतरा पैदा हो सकता है। इससे जान-माल के नुकसान के साथ राष्ट्रीय विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। पावरग्रिड ने प्रशासन और नगर पंचायत से टावर की ओर आने वाली डेयरियों व गांव के गंदे पानी का बहाव तत्काल रोकने की मांग की है। साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए टावर से दूर सुरक्षित स्थान पर पक्का नाला या अन्य स्थायी व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed