फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water men Rajendra Singh said in Baghpat, Government wants to take towards slavery

बागपत में बोले जलपुरुष राजेंद्र सिंह ,गुलामी की ओर लेकर जाना चाहती है सरकार 

Wed, 24 Mar 2021 07:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Water men Rajendra Singh said in Baghpat, Government wants to take towards slavery
जलपुरुष राजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में दोघट थानाक्षेत्र जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार कृषि कानून के सहारे ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर दोबारा देश को गुलामी की ओर ले जाना चाहती है। कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे।

विज्ञापन


निरपुड़ा गांव में मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी से छुटकारा दिलाया था। सरकार कृषि कानून लागू कर फिर उसी दिशा में ले जा रही है। सरकार के तीनों कृषि कानून किसान की बर्बादी का कारण बनेंगे। करीब 300 किसानों की धरने पर मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान नदियों के जल को स्वच्छ कराने एवं बचाने पर नहीं है। चुनाव से पहले गंगा को निर्मल बनाने का ढोल पीटने वाले चुप्पी साधे हुए हैं। नदियों का जो पानी किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए माना जाता था उस पर उद्योगपति हक जमा कर फैक्टरियों का गंदा एवं जहरीला पानी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों का प्रदूषित पानी आसपास के गांवों में बीमारी परोस रहा है। इसलिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। नदियों को बचाने के लिए समाज को भी आगे आना होगा। इस मौके पर रमेश शर्मा, संजय राणा आदि मौजूद रहे। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed