{"_id":"605b4a838ebc3ec39577ef7a","slug":"water-men-rajendra-singh-said-in-baghpat-government-wants-to-take-towards-slavery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में बोले जलपुरुष राजेंद्र सिंह ,गुलामी की ओर लेकर जाना चाहती है सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में बोले जलपुरुष राजेंद्र सिंह ,गुलामी की ओर लेकर जाना चाहती है सरकार
Wed, 24 Mar 2021 07:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
जलपुरुष राजेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में दोघट थानाक्षेत्र जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार कृषि कानून के सहारे ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर दोबारा देश को गुलामी की ओर ले जाना चाहती है। कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे।
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव में मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी से छुटकारा दिलाया था। सरकार कृषि कानून लागू कर फिर उसी दिशा में ले जा रही है। सरकार के तीनों कृषि कानून किसान की बर्बादी का कारण बनेंगे। करीब 300 किसानों की धरने पर मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान नदियों के जल को स्वच्छ कराने एवं बचाने पर नहीं है। चुनाव से पहले गंगा को निर्मल बनाने का ढोल पीटने वाले चुप्पी साधे हुए हैं। नदियों का जो पानी किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए माना जाता था उस पर उद्योगपति हक जमा कर फैक्टरियों का गंदा एवं जहरीला पानी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
नदियों का प्रदूषित पानी आसपास के गांवों में बीमारी परोस रहा है। इसलिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। नदियों को बचाने के लिए समाज को भी आगे आना होगा। इस मौके पर रमेश शर्मा, संजय राणा आदि मौजूद रहे। संवाद