फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   water lodging problem raised

विधायक के समक्ष जलभराव की समस्या उठाई

Mon, 05 Aug 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
water lodging problem raised
फलावदा रोड निवासी लोग जलभराव के संबंध में विधायक दिनेश खटीक से शिकायत करते हुए। - फोटो : MAWANA
मवाना। फलावदा रोड वार्ड संख्या छह के लोग जलभराव से निजात दिलाने तथा सड़क बनवाने की मांग को लेकर रविवार को विधायक दिनेश खटीक से मिले। इस पर विधायक ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि फलावदा रोड स्थित तालाब अतिक्रमण से घिरा हुआ है। जिस कारण इस तालाब में पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बरसात के दिनों में तालाब पानी से लबालब हो जाता है तथा आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। बीते तीन दिन से हो रही बारिश के कारण तालाब लबालब है तथा मंदिर वाली गली समेत आसपास में जलभराव से लोग त्रस्त हैं।
विज्ञापन

हालांकि पालिका ने पानी खींचने के लिए मोटर लगाई हुई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आज वार्ड संख्या छह के लोग विधायक दिनेश खटीक से सदस्यता अभियान के दौरान मिले। उन्होंने विधायक को जलभराव की समस्या से अवगत कराते हुए नाला निर्माण कराने तथा सड़क निर्माण कराने की मांग की। जिस पर विधायक दिनेश खटीक ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। विधायक से मुलाकात करने वालों में रवि गोला, बाबू, पं. मोहन जोशी, अमला चौहान, बाला चौहान, सरोज देवी, शांति, रेखा, प्रीति, विकल चौहान, अंकित, विधिचंद, सुरेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed