फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water level in the Ganga recedes; villagers' concerns ease.

Meerut News: गंगा में कम हुआ जलस्तर, ग्रामीणों की चिंता हुई कम

Sat, 08 Aug 2026 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Water level in the Ganga recedes; villagers' concerns ease.
दूसरे दिन कम हुआ गंगा का जलस्तर स्रोत संवाद
- भीमगोड़ा और बिजनौर बैराज पर जलस्तर के साथ डिस्चार्ज भी कम हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गंगा के जलस्तर में दूसरे दिन गिरावट दर्ज होने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। शनिवार शाम 4:00 बजे दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार की तुलना में शनिवार को भीमगोड़ा और बिजनौर बैराज पर जलस्तर और पानी के डिस्चार्ज में कमी आई है। जलस्तर घटने से गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ को लेकर बनी चिंता कुछ कम हुई है।
शुक्रवार शाम 4:00 बजे भीमगोड़ा बैराज का गेज 292.55 मीटर और डिस्चार्ज 1,48,432 क्यूसेक दर्ज किया गया था। शनिवार को इसी समय गेज घटकर 292.05 मीटर रह गया। यानी 24 घंटे में जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। वहीं डिस्चार्ज भी घटकर 89,983 क्यूसेक रह गया। एक दिन में पानी के डिस्चार्ज में 58,449 क्यूसेक की कमी हुई।
विज्ञापन

इसी तरह बिजनौर बैराज पर शुक्रवार शाम 4:00 बजे गेज 219.20 मीटर था, जो शनिवार को घटकर 218.70 मीटर रह गया। यहां भी 50 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को बिजनौर बैराज से 2,02,018 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था, जो शनिवार को घटकर 1,57,066 क्यूसेक रह गया। यानी डिस्चार्ज में 44,952 क्यूसेक की कमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

चांदपुर मार्ग पर अभी राहत नहीं
हस्तिनापुर। बिजनौर बैराज से गंगा के जलस्तर में दूसरे दिन भी कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद हस्तिनापुर-चांदपुर संपर्क मार्ग पर अभी आवागमन शुरू नहीं हो सका है। पांडव नगर पुलिस चौकी के पास चांदपुर की ओर सड़क पर करीब तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी सड़क पर जमा होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग को बंद कर रखा है। हस्तिनापुर की ओर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने संपर्क मार्ग बंद होने की चेतावनी का बोर्ड लगा दिया है। वहीं, बिजनौर प्रशासन ने भी अपनी सीमा में मार्ग पर आवागमन रोक दिया है। मार्ग बंद होने से हस्तिनापुर और चांदपुर के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी कम होने के बाद ही आवागमन बहाल हो सकेगा। फिलहाल हस्तिनापुर से चांदपुर जाने वाले राहगीरों को बिजनौर होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

दूसरे दिन कम हुआ गंगा का जलस्तर स्रोत संवाद

दूसरे दिन कम हुआ गंगा का जलस्तर स्रोत संवाद

दूसरे दिन कम हुआ गंगा का जलस्तर स्रोत संवाद

दूसरे दिन कम हुआ गंगा का जलस्तर स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed