फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water flowing into the fields from raw drains, Nagar Panchayat demanded 10 crores from the government

Meerut News: कच्चे नालों से खेतों में बह रहा पानी, नगर पंचायत ने शासन से मांगे 10 करोड़

Thu, 05 Feb 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Water flowing into the fields from raw drains, Nagar Panchayat demanded 10 crores from the government
कस्बे के सैफपुर कर्मचंदपुर मार्ग पर भरा पानी स्रोत संवाद
नाला नहीं बना तो बढ़ेगा संकट, नगर पंचायत ने मंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। नगर पंचायत ने कस्बे के पंच प्यारे भाई धर्म सिंह जन्म स्थली सैफपुर कर्मचंदपुर मार्ग पर जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर शासन स्तर पर पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
नगर पंचायत की ओर से नगर विकास विभाग के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को पत्र भेजकर नाला निर्माण के लिए विशेष अनुदान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। पत्र में करीब 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने की मांग की गई है। पत्र में बताया गया कि ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर की वर्तमान अनुमानित आबादी करीब 37 हजार है। नगर पंचायत कार्यालय भवन की चहादीवारी के समानांतर लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा कच्चा नाला नगर की सीमा में है, जिसमें नगर की लगभग आधी आबादी के घरों का पानी बहता है। यह पानी सीधे किसानों के खेतों से होकर गुजरता है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर किसान लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि नाले का पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जबकि यह प्रभावित मार्ग वार्ड-1 मनोहरपुर कॉलोनी और गांव सैफपुर कर्मचंदपुर को जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों राहगीर और श्रद्धालु इसी मार्ग से आवागमन करते हैं लेकिन सड़क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन सुधा खटीक में बताया कि यदि इस कच्चे नाले का पक्का निर्माण करा दिया जाए तो जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। इससे न केवल किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा बल्कि सड़कों की हालत भी सुधरेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी। नगर पंचायत ने जनहित को देखते हुए शासन से शीघ्र विशेष अनुदान स्वीकृत करने की मांग की है। जिससे स्थानीय नागरिकों और किसानों को उम्मीद है कि शासन स्तर से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और कब तक समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed