फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   water filling at the sugarcane purchasing center

गन्ना क्रय केंद्रों पर जलभराव

Fri, 10 Jan 2020 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
water filling at the sugarcane purchasing center
खरखौदा। क्षेत्र में पिछले तीन दिन से रुक-रुककर बरसात हुई। जिससे सभी चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर जलभराव हो गया। कई केंद्र पर कई दिन से गन्ना पड़ा हुआ है। किसी केंद्र पर एक सप्ताह से तौल ही नहीं चली है। किसानों का गन्ना खेतों में सूख रहा है। खेत खाली नहीं होने से गेहूं की बुआई पिछड़ रही है।
विज्ञापन

इस वर्ष शरद ऋतु में अनुमान से अधिक बरसात हुई। बरसात बार-बार होने से गेहूं की बुआई के लिए तैयार किए खेतों में जलभराव हो गया। जिससे इस वर्ष अनुमान से कम ही गेहूं की बुआई हुई है। 10 जनवरी होने के बाद भी किसानों के खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। क्षेत्र में अधिकतर गन्ने की फसल कटने के बाद भी गेहूं की बुआई होती है। मिलों द्वारा समय से इंडेंट जारी नहीं करने पर किसानों को पर्ची नहीं मिल पा रही है। वहीं, इस वर्ष जब से गन्ना पेराई सत्र शुरू हुआ है बार-बार बरसात हो रही है। क्षेत्र में अधिकतर गन्ना मिलों द्वारा स्थापित क्रय केंद्रों पर डाला जाता है। पहले क्रय केंद्रों पर लेबर ही गन्ने को ट्रक एवं ट्रॉला में भर्ती थी। लेबर से काम कराने पर खर्च अधिक आने के कारण प्रत्येक मिल ने गन्ना भरने के लिए लोडर लगा रखे हैं। मिल लोडरों को सीजन के लिए किराए पर ले लेती है। बार-बार बरसात होने से क्रय केंद्रों के प्लाटों में जलभराव हो जाता है। जिससे लोडर काम नहीं कर पाते हैं। एक बार बरसात होने के बाद एक सप्ताह तक तौल नहीं चलती है। जिससे तौल पिछड़ जाती है। पिछले तीन दिन हुई बरसात के कारण भी क्रय केंद्रों पर फिर से जलभराव हो गया। अधिकतर क्रय केंद्र जलमग्न हैं। वहीं, गांव कैली के कई किसानों का आरोप है कि एक सप्ताह से मिल इंडेंट ही नहीं भेज रहा है। अब बरसात के कारण एक सप्ताह तक तौल नहीं चल पाएगी। किसानों के अनुसार इस वर्ष मिलों के इस सुस्त रवैए एवं बार-बार बरसात होने से कुल बुआई का 60 प्रतिशत गेहूं की बुआई हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed