{"_id":"60f554f710bf3f240c1279cb","slug":"water-filled-in-houses-from-roads-due-to-rain-in-meerut-residents-surrounded-mda-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : बारिश से घरों में भरा सड़क का पानी, कॉलोनीवासियों ने घेरा एमडीए कार्यालय, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : बारिश से घरों में भरा सड़क का पानी, कॉलोनीवासियों ने घेरा एमडीए कार्यालय, बुलानी पड़ी पुलिस
Mon, 19 Jul 2021 04:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Jul 2021 04:03 PM IST
सार
बता दें कि आज सिटी डेवलपमेंट प्लान के लिए पांच कंपनियां अपना प्रेजेंटेशन दे रही है। वहीं, दूसरी ओर निवासी समस्या को लेकर धरना देने पहुंच गए। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़कों का पानी घर के अंदर घुस गया है, लेकिन एमडीए कार्रवाई करने को तैयार नही है।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सोमवार को जैसे ही बारिश के बाद सड़कों का पानी घरों में पहुंचा तो शताब्दीनगर कॉलोनी निवासियों ने एमडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया। लोगों ने अधिकारियों पर कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए हंगाम कर दिया। यहां तक कि निवासी अधिकारियों से नोकझोंक पर उतर आए, जिसके बाद कार्यालय में पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने कॉलोनीवासियों को समझाबुझाकर कर वापस भेजा। इस दौरान कार्यालय में काफी देर कार्य भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार्यालय का घेराव करने पहुंचे निवासियों ने अधिकारियों पर कार्य न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष और सचिव को कुछ नही दिखता। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में सैंकड़ो लोगो ने कार्यालय को घेर लिया। लोगों ने एमडीए सभागार के बाहर डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
बता दें कि आज सिटी डेवलपमेंट प्लान के लिए पांच कंपनियां अपना प्रेजेंटेशन दे रही है। वहीं, दूसरी ओर निवासी समस्या को लेकर धरना देने पहुंच गए। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़कों का पानी घर के अंदर घुस गया है, लेकिन एमडीए कार्रवाई करने को तैयार नही है। ये हाल तब है जबकि वहां पर रैपिड रेल सहित अन्य प्रोजेक्ट का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन