फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water fell from the sky like a disaster, the city got submerged

आसमान से आफत बनकर बरसा पानी, शहर हुआ जलमग्न

Sat, 30 Aug 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Water fell from the sky like a disaster, the city got submerged
बिजनौर में शुक्रवार को तेज बारिश से आदर्श नगर के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद
बिजनौर। जनपद में शुक्रवार सुबह से जमकर बारिश हुई। हवा के साथ तेज बारिश होने से गन्ना व चारे की फसल गिर गई। झालू बिजलीघर पर बिजली गिरने से नुकसान हुआ। मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा समेत अन्य सहायक नदियों में उफान आ गया। भीम गौड़ा बैराज हरिद्वार से शाम 5 बजे 2.30 लाख क्यूसेक पानी पास हुआ है। वहीं, रामगंगा नदी में पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया। बारिश व पेड़ों की टहनियों से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश से शहर की पॉस कालोनियों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन

नगीना मौसम वेधशाला, अनुसंधान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और 20.0 एमएम बारिश मापी गई। मौसम वेधशाला के वैज्ञानिकों का कहना है कि कल भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
विज्ञापन

बारिश के बाद बरतें सावधानी, एकत्र न होने दें पानी
बिजनौर। फिजीशियन डॉ. विक्की सिंह के अनुसार बारिश के बाद संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। गीले कपड़े न पहनें, ठंडा पानी न पिएं, ताजा एवं स्वच्छ भोजन खाएं। साथ ही कहीं भी पानी एकत्र न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को फिर बाढ़ का सताने लगा खतरा
अफजलगढ़/कादराबाद। नदियों में पानी आने से किसानों को नुकसान की आशंका है। ग्रामीण केवल सिंह, मेजर सिंह, गौगी सिंह, वीरचंद्र, लखविंदर सिंह, गुरपेज आदि का कहना है कि अभी तो पानी की स्थिति सामान्य है। गांव खदरी, कुआखेड़ा खदरी, भोगपुर, कटारमल, प्रेमपुरी, जमनपुर आदि गांवों में नुकसान की आशंका रहती है। उधर, गांव आलमपुर गांवड़ी, माननगर, भूतपुरी व मनोहरवाली आदि के काफी किसानों की खेती रामगंगा नदी के पार है।

बारिश से सड़कें जलमग्न
नींदड़ू। शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और दुकानों में भी पानी भर गया। जामा मस्जिद के मुतवल्ली नईम अहमद ने बताया कि छत के चारों ओर लगी लोहे की रेलिंग टूटकर आंगन में आ गिरी। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई नहीं था।

बिजनौर में शुक्रवार को तेज बारिश से आदर्श नगर के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में शुक्रवार को तेज बारिश से आदर्श नगर के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में शुक्रवार को तेज बारिश से आदर्श नगर के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में शुक्रवार को तेज बारिश से आदर्श नगर के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में शुक्रवार को तेज बारिश से आदर्श नगर के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में शुक्रवार को तेज बारिश से आदर्श नगर के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में शुक्रवार को तेज बारिश से आदर्श नगर के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में शुक्रवार को तेज बारिश से आदर्श नगर के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article