फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water enters Prime Minister's residence; plea made to District Magistrate.

Meerut News: प्रधानमंत्री आवास में भरा पानी, डीएम से गुहार

Sat, 26 Sep 2026 06:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 26 Sep 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Water enters Prime Minister's residence; plea made to District Magistrate.
सरधना जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में करनावल निवासी जमील अहमद सैफी ने डीएम के यहां पत्र भेजकर बताया कि उनके पुत्र शकील अहमद का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा है। आरोप है कि पड़ोसी का मकान उनके पुत्र के मकान की सतह से करीब चार फीट नीचे है। दोनों मकानों के बीच लगभग एक फीट चौड़ी खाली जगह है, जहां बरसात का पानी जमा होकर शकील के मकान में पहुंच जाता है इससे मकान की चारों ओर की दीवारों को नुकसान पहुंचने और उनके गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मौखिक रूप से पड़ोसी से पानी रोकने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायत करने पर विवाद की आशंका भी बनी रहती है। पूर्व सभासद ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है, ताकि पानी उनके पुत्र के मकान में जाने से रोका जा सके और दोनों मकानों के बीच की खाली जगह को भरवाकर समस्या का समाधान कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed