फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water coolers in Sardhana are unable to quench thirst, many are out of order and many are filled with dirt.

Meerut News: सरधना में वाटर कूलर नहीं बुझा पा रहे प्यास, कई खराब तो कई गंदगी से अटे

Tue, 09 Jun 2026 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Water coolers in Sardhana are unable to quench thirst, many are out of order and many are filled with dirt.
सरधना। मोहल्ला जोगियान निवासी सतीश। संवाद - फोटो : credit
- घोसियान में ठंडा पानी देना बंद, जोगियान का वाटर कूलर एक माह से खराब
विज्ञापन

शाहआलम त्यागी
सरधना। भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों को राहत देने के लिए लगाए गए सार्वजनिक वाटर कूलर खुद बदहाली का शिकार हैं। नगर पालिका क्षेत्र में स्थापित कई वाटर कूलर या तो खराब हैं या फिर उनकी नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी से अटे हुए हैं। ऐसे में लोगों को न तो ठंडा पानी मिल पा रहा है और न ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा।
नगर के वार्ड-16 स्थित मोहल्ला घोसियान में लगे वाटर कूलर से पानी तो निकल रहा है, लेकिन ठंडा न होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं वार्ड-13 के मोहल्ला जोगियान में लगा वाटर कूलर करीब एक माह से खराब है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद उसे ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन

नगर की आबादी एक लाख से अधिक है। नगर पालिका द्वारा 25 वार्डों में करीब 55 वाटर कूलर लगाए गए हैं। इनमें से कई वाटर कूलरों के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कुछ स्थानों पर कूलरों की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों ने उनका उपयोग करना कम कर दिया है। गर्मी के मौसम में बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में लोग इन वाटर कूलरों पर निर्भर रहते हैं लेकिन खराब रखरखाव के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका हर साल गर्मी के मौसम में बेहतर पेयजल व्यवस्था के दावे करती है लेकिन धरातल पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। लोगों ने खराब पड़े वाटर कूलरों की तत्काल मरम्मत कराने और सभी वाटर कूलरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
कोट....
नगर में खराब पड़े वाटर कूलरों की जानकारी कराई जा रही है। जिन स्थानों पर तकनीकी खराबी है, वहां शीघ्र मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराया जाएगा। साथ ही सभी वाटर कूलरों की नियमित सफाई और रखरखाव के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए हैं। - दीपिका शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

घोसियान निवासी समील का कहना है कि गर्मी में लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत ठंडे पानी की होती है लेकिन मोहल्ले का वाटर कूलर कई दिनों से सामान्य पानी दे रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

व्यापारी राजपाल सिंह का कहना है कि नगर के कई स्थानों पर वाटर कूलरों की हालत खराब है। बाजार में आने वाले लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। पालिका को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

मोहल्ला जोगियान निवासी जोगिंदर का कहना कि मोहल्ले का वाटर कूलर करीब एक माह से खराब है। गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई।


सतीश का कहना कि कई वाटर कूलरों के आसपास गंदगी जमा रहती है। यदि समय-समय पर सफाई हो तो लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सकता है।

पूर्व सभासद तराबुद्दीन अंसार का कहना है कि नगर की आबादी के हिसाब से वाटर कूलरों की संख्या कम है। जो लगे हुए हैं उनका रखरखाव भी बेहतर नहीं है। नियमित निरीक्षण होना चाहिए।

सरधना। मोहल्ला जोगियान निवासी सतीश। संवाद

सरधना। मोहल्ला जोगियान निवासी सतीश। संवाद- फोटो : credit

सरधना। मोहल्ला जोगियान निवासी सतीश। संवाद

सरधना। मोहल्ला जोगियान निवासी सतीश। संवाद- फोटो : credit

सरधना। मोहल्ला जोगियान निवासी सतीश। संवाद

सरधना। मोहल्ला जोगियान निवासी सतीश। संवाद- फोटो : credit

सरधना। मोहल्ला जोगियान निवासी सतीश। संवाद

सरधना। मोहल्ला जोगियान निवासी सतीश। संवाद- फोटो : credit

सरधना। मोहल्ला जोगियान निवासी सतीश। संवाद

सरधना। मोहल्ला जोगियान निवासी सतीश। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed