{"_id":"6ab93801c7ce5008ce0bef69","slug":"watchman-attempts-to-rape-woman-fir-registered-meerut-news-c-72-1-mct1010-160140-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चौकीदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चौकीदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र की एक कालोनी में चौकीदार ने इलेक्ट्रिक की शिकायत लेकर गई एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर थाना लालकुर्ती पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चौकीदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
महिला ने बताया कि शनिवार सुबह वह सीजीएचएस डिस्पेंसरी गई थी। वापस आते समय उसने चौकीदार सत्यवीर के आफिस में जाकर बल्ब लगाने को कहा। उसने बल्ब दिया। इसी दौरान दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। महिला ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ थाना लालकुर्ती पर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --
घर में घुसकर मारपीट की
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मेडिकल के सराय काजी निवासी सनु ने बताया कि उसके पति निखिल की सागर निवासी मुरलीपुर मुंडाली से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। पति वापस आ गए। कुछ देर बाद ही सागर अपने भाई कुनाल, अमित व उदय के साथ लाठी डंडे लेकर आया। घर में घुसकर उन्होंने गाली गलौज की और पति को पूछने लगे। आरोपियों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -