{"_id":"69f7696d00dadc34100d3223","slug":"wasi-murder-case-mahapanchayat-announced-on-may-13-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105692-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसी हत्याकांड : 13 मई को महापंचायत का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसी हत्याकांड : 13 मई को महापंचायत का एलान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। लोईया गांव में 25 अप्रैल को हुई वसी की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी और पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने 13 मई को मेरठ स्थित एसएसपी कार्यालय पर पंचायत की जाएगी।
चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि वह लोईया गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना से पहले वसी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए दौराला थाने के एक दरोगा को कॉल कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। वसी ने आरोपी आमिर से खतरे की बात कही थी और गांव में पुलिस बल भेजने की मांग की थी लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते हत्या की वारदात हुई। परिजनों ने हत्या के मामले में पांच लोग नामजद कराए लेकिन पुलिस अब तक तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है। अदनान और फैजल अभी भी फरार हैं। घटना के 10 दिन बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश है। संजीव तोमर ने दरोगा को निलंबित करने और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि यदि 11 मई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 13 मई को एसएसपी कार्यालय का घेराव कर महापंचायत की जाएगी।