फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   washing hand with soap is naccacury in loco lobby

ट्रेनों में कराया स्प्रे, लोको लॉबी में साबुन से हाथ धोना अनिवार्य

Sun, 15 Mar 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
washing hand with soap is naccacury in loco lobby
ट्रेनों में कराया स्प्रे, लोको लॉबी में साबुन से हाथ धोना अनिवार्य
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना की रोकथाम के लिए रेलवे विभाग भी अलर्ट हो गया है। सिटी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन में खड़ी ट्रेनों में स्प्रे से छिड़काव किया गया। वहीं, नौचंदी और मंदसौर लिंक एक्सप्रेस मेें डिसइंफेक्शन और फ्युमिगेशन किया गया। रेलवे ने सभी स्टेशनों पर कर्मचारियों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
रेलवे स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर नियमित अनाउंसमेंट, सफाई कर्मचारियों को दस्ताने, फेस मास्क आदि दिए जा रहे हैं। वहीं, जो वस्तुएं यात्रियों के संपर्क में आती हैं जैसे दरवाजे, खिड़कियां, चेन, सीढ़ियों के हैंडल, लिफ्ट बटन और बैठने की कुर्सियां आदि को कीटाणुरहित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों को कोरोना वायरस से रोकथाम और सावधानियों से संबंधित पोस्टर, पंफलेट द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोको पायलट की बॉयोमेट्रिक उपस्थिति बंद
लोको लॉबी में भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। रेलवे ने चालक दल की लॉबी में प्रवेश करने से पहले साबुन से हाथ धोना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, प्रत्येक लॉबी में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट के लिए डिस्पोजेबल स्ट्रॉ का उपयोग, प्रत्येक लॉबी में सेनेटाइजर का प्रावधान कि या है। इसके अलावा लोको शेड ने लोकोमोटिव के हर सतह, कोनों, ड्राइवर इंटरफेस जैसे कंट्रोल डेस्क, सभी स्विच और सर्किट ब्रेकर, सीट, हॉर्न, हैंडरेल आदि पर कीटाणुनाशक लगाकर लोकोमोटिव को कीटाणुरहित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर ट्रिप के बाद होगी धुलाई
हर ट्रिप के बाद कोचिंग रेक की बाहरी धुलाई के लिए उच्च दबाव जेट मशीन और सफाई एजेंटों के साथ उनकी गहन सफाई की जा रही है। कोचों के अंदर भी सघन सफाई की जा रही है। यात्री संपर्क क्षेत्रों जैसे कि कुंडी, खिड़की, हैंड रेलिंग, मुख्य द्वार और शौचालयों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed