फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Was selling religious book by keeping his feet, Vishwa Hindu Parishad's uproar

Meerut News: पैर रखकर बेच रहा था धार्मिक पुस्तक, विश्व हिन्दू परिषद का हंगामा

Tue, 22 Oct 2024 06:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Was selling religious book by keeping his feet, Vishwa Hindu Parishad's uproar
विक्रेता से मारपीट करने पर विक्रेता आमिल पक्ष के लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन


आरोपी को शांतिभंग में चालान कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में आयकर कार्यालय के सामने धार्मिक पुस्तकें पैर रखकर बेचने पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। विश्व हिन्दू परिषद और वेस्ट एंड रोड स्थित बालाजी मंदिर के महंत महेंद्र दास मौके पर पहुंचे। उन्होंने विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विक्रेता से आमिल पक्ष के दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने आठ बोरे पुस्तक थाने ले जाकर आरोपी काे शांति भंग के आरोप में कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आयकर कार्यालय से लेकर जली कोठी की तरफ बाजार लगता है। यहां पर सोमवार को आमिल धार्मिक किताबों पर चप्पल पहने पैर रखकर बेच रहा था। यहां पर धार्मिक किताबों के बराबर में अश्लील किताबें भी रखी थीं। विश्व हिन्दू परिषद के महानगर संगठन मंत्री तेजपाल, बाला जी मंदिर के महंत महेंद्र दास मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने आमिल से भी मारपीट कर दी। महंत महेंद्र दास ने कहा कि हमारे धर्म की किताबों पर पैर रखकर जिस तरह से बेचा जा रहा है। सचिन बालाजी, पवन, निशांत अग्रवाल, पवन कश्यप, सुमित पंडित आदि पहुंचे और उन्होंने विरोध व हंगामा किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि विक्रेता का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर थाने में दी, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा
इस मामले में निशांत अग्रवाल निवासी सदर ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी लेकिन उनका कहना है कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। केवल शांतिभंग में कार्रवाई की है। उनके धर्म का अपमान किया गया है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article