फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warranty ran away from the grip of police in Sanauta, women also had to face opposition

सनौता में पुलिस की पकड़ से छूटकर भागा वारंटी, महिलाओं का विरोध भी झेलना पड़ा

Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Warranty ran away from the grip of police in Sanauta, women also had to face opposition
सनौता में पुलिस की पकड़ से छूटकर भागा वारंटी, महिलाओं का विरोध भी झेलना पड़ा
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के गांव सनौता में शनिवार दोपहर वारंटी को पकड़ने गई पुलिस से छूटकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, गांव सनौता निवासी तहसीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। कोर्ट के आदेश पर फलावदा पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को पकड़ने के लिए गांव सनौता में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी पकड़ लिया, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से छूटकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए गांव में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वारंटी हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

बताया गया है कि इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। वारंटी के बचाव में महिलाएं आगे आ गई। महिलाओं के विरोध को देखते हुए पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। चर्चा ये भी है कि गांव में पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिववीर सिंह भदौरिया का कहना कि पुलिस वारंटी को पकड़ने गई थी। वारंटी पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस को घेरने की बात बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed