फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warning given to adopt another religion if construction of drain is not stopped

Meerut News: नाले का निर्माण नहीं रोकने पर दूसरा धर्म अपनाने की दी चेतावनी

Sun, 01 Dec 2024 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Warning given to adopt another religion if construction of drain is not stopped
भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले गांव तिगरी के लोग एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले गांव तिगरी के लोगों ने तहसील में सांकेतिक धरना दिया तथा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम का रास्ता रोका। साथ ही पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी की। ज्ञापन में गांव तिगरी में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर नाले का निर्माण कराए जाने का विरोध किया तथा इसे रुकवाने की मांग की। नहीं रोके जाने पर बच्चों सहित मुस्लिम धर्म ग्रहण करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले जिला महासचिव कुश चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को गांव तिगरी के लोग तहसील में पहुंचे तथा सांकेतिक धरना दिया। एसडीएम अंकित कुमार कार्यालय से निकलकर गाडी में सवार हुए तो धरना दे रहे लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया तथा रास्ते में धरना दिया। एसडीएम धरनारत लोगों के पास पहुंचे तथा ज्ञापन लिया। इससे पूर्व धरनारत लोगों ने पुलिस प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि जिला पंचायत अधिकारी द्वारा गांव तिगरी के मुख्य मार्ग पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इससे तालाब का पानी, सिंचाई के पानी में शामिल होगा और किसानों की फसलों को नुकसान होगा। इससे फसल बर्बाद हो जाएगी। नाले का निर्माण किया गया तो किसान आत्महत्या करने को विवश हो जाएंगे और उनके बच्चे धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म ग्रहण करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर आकाश गुर्जर, भोला चौधरी, धूप सिंह चौहान, राजकुमार, दिनेश, नितिन भाटी, मनोज, प्रमोद, आदित्य चौधरी, हरिओम, रोबिन, हिमांशु, विशेष, रामबीर सिंह, कालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed