फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   War room built in Municipal Corporation to fight Corona

कोरोना से लड़ने के लियें नगर निगम में बना 'वार रूम'

Sat, 30 May 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
War room built in Municipal Corporation to fight Corona
कोरोना से लड़ने के लिए नगर निगम में बना ‘वार रूम’
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम के ‘वार रूम’ से अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। शुक्रवार को ‘वार रूम’ का टोल फ्री नंबर 1800 180 3090 जारी कर दिया गया। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाला कोई भी नागरिक इस नंबर पर अब सीधे अपनी शिकायत कर सकेगा।
वार्ड-32 के भाजपा पार्षद ललित नागदेव ने कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग को प्रभावी रूप से लड़ने के लिए कुछ सुझाव मंडलायुक्त अनिता सी मेश्राम और नगर आयुक्त डॉ अरविंद चौरसिया को सौंपे थे। उन्होंने जोन अनुसार ‘वार रूम’ बनाए जाने पर जोर दिया था। शिकायत दर्ज कराने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्षदों की बैठक आयोजित करने, जिन जगह पर निगम के कर्मचारी सैनिटाइजेशन करने में अक्षम हों, वहां ड्रोन की मदद लेने, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन करने, कूड़ा उठाने वाले वाहनों कोे सैनिटाइज करने, खराब हैंडपंपों को ठीक कराने, आरोग्य सेतु एप के प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को ललित नागदेव नगर आयुक्त डॉ अरविंद चौरसिया से मिले। चौरसिया ने बताया कि वार रूम की स्थापना कर दी गई है। टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। जोन के अनुसार, शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। कुछ समय में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां सैनिटाइज होनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed