फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wanted said, I am Abrar, get arrested

सामने आया वांटेड बोला, मैं हूं अबरार, कर लो गिरफ्तार

Fri, 17 Dec 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Wanted said, I am Abrar, get arrested
सामने आया वांटेड बोला, मैं हूं अबरार, कर लो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। गैंगस्टर में वांटेड अबरार के गोदाम की कुर्की करने पहुंची पुलिस के सामने खुद अबरार आ गया। बोला कि यह गोदाम उसका नहीं, उसके भाई का है इसलिए कुर्की न की जाए। पुलिस ने अबरार को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही गोदाम भी कुर्क कर लिया। चोरी की गाड़ियों के इंजन और पार्ट्स बरामद हुए हैं। पुलिस और कबाड़ियों में तीखी झड़प हुई, तो अबरार का भतीजा असद वीडियो बनाने लगा, असद को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी इकबाल और उसके बेटे इमरान, अफजाल, अबरार पर गैंगस्टर का मुकदमा 10 अगस्त को लालकुर्ती थाने में लिखा गया था। अबरार के गोदाम की कुर्की करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह एएसपी कैंट सूरज राय, लालकुर्ती, सदर पुलिस और पुलिस लाइन की क्यूआरटी में तैनात 100 पुलिसकर्मी सोतीगंज पहुंच गए। पुलिस टीम ने कार्रवाई का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सोतीगंज के कबाड़ी आ गए और बोले कि यह गोदाम अबरार का नहीं, उसके भाई अफजाल का है। पुलिस ने उन्हें हड़काते हुए कोर्ट का आदेश दिखाया। तभी वांटेड चल रहा अबरार पुलिस के सामने आ गया। बोला कि मैं हूं अबरार, मुझे पकड़ लो, लेकिन मेरे भाई के गोदाम पर कार्रवाई मत करो। एएसपी ने कहा कि चार महीने से कहां थे। कोर्ट के आदेश पर गोदाम की कुर्की की जा रही है। जो बताना हो, अब कोर्ट में बताना। पुलिस का दावा है कि गोदाम में चोरी की गाड़ियों के इंजन, पार्ट्स और छत पर कई गाड़ियों की बॉडी मिली है। टाटा मैजिक में सामान लादकर लालकुर्ती थाने भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

गोदाम में भरे थे गाड़ियों के पार्ट्स
पुलिस ने बताया कि दिल्ली रोड पर सोतीगंज स्थित मस्जिद के पास अबरार का गोदाम है, जिसमें इंजन और पार्ट्स भरे हुए थे। छत गाड़ियों की बॉडी से अटी पड़ी थी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह सामान चोरी की गाड़ियों का है। जांच फोरेंसिक टीम से कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोतीगंज में ही छुपा था अबरार
चार महीने से पुलिस अबरार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी वारंट, कुर्की चस्पा वारंट होने के बावजूद वह पुलिस के पास नहीं पहुंचा। एक बार उसने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई, लेकिन वहां भी नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार को अचानक सामने आकर खड़ा हो गया, तो पुलिस भी हैरान रह गई। इकबाल और उसके दो बेटे अफजाल, इमरान कोर्ट में पेश होकर जेल चले गए थे और जमानत पर बाहर भी आ गए। अब अबरार जेल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed