{"_id":"6a4bcf17ceeb14124a0357b8","slug":"wanted-man-with-a-bounty-on-his-head-arrested-for-blackmailing-and-demanding-10-lakh-by-alleging-rape-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1237312-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुष्कर्म का आरोप लगा ब्लैकमेलिंग कर दस लाख मांगने वाला इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुष्कर्म का आरोप लगा ब्लैकमेलिंग कर दस लाख मांगने वाला इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
युवती को नौकरी के बहाने छेड़छाड़ करने वाले जीशान व शावेज भेजे जा चुके हैं जेल
मेडिकल थाने से चकमा देकर भाग गया था खुद को गोरक्षक बताने वाला आरोपी नकुल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परीक्षितगढ़ के जीशान और हुमायूंनगर के शावेज पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर दस लाख रुपये मांगने वाले दस हजार के इनामी नकुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 30 मई को आरोपी ने एक युवती को नौकरी का झांसा देकर बुलाया और उसे जीशान व शावेज के साथ भेजकर ब्लैक मेलिंग की साजिश रची थी। जीशान व शावेज ने पीड़िता से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने दोनों को तभी जेल भेज दिया था लेकिन खुद को गोरक्षक बताने वाला नकुल थाने से पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।
मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली एक युवती ने 30 मई को मेडिकल थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नौकरी की तलाश में थी। उसके परिचित भोपाल विहार निवासी नकुल ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। नकुल खुद को गोरक्षक बताता था। नकुल ने साजिश रचकर युवती के मोबाइल से एक नंबर पर मिस्ड कॉल की थी। उसने युवती को नौकरी दिलाने के लिए जीशान से बात कराई थी। 30 मई को नकुल ने युवती के फ्लैट पर पहुंचकर कहा था कि नौकरी की बात पक्की हो गई है।
जीशान ने उसे अजय अस्पताल के पास बुलाया है। आरोपी के कहने पर युवती वहीं चली गई। वहां जीशान की वैगन आर कार में उसका साथी शावेज भी बैठा था। आरोपियों के कहने पर युवती उनके साथ कार में चली गई थी। आरोपी उसे जंगल में रास्ते पर ले गए और छेड़छाड़ करने लगे। तभी उसे नकुल अपने साथी के साथ दिखाई दिया। उसने दोनों युवकों से दस लाख रुपये की मांग की और न देने पर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
दवा के बहाने खिलाई नशीली गोली, कार्यकर्ताओें संग किया था हंगामा
युवती ने नकुल से कहा था कि उसे सिर में दर्द हो रहा है। इस पर नकुल ने उसे दवा के बहाने नशीली गोली खिला दी। युवती के बेसुध होने पर उसे थाने ले जाकर नकुल ने दोनों युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने विहिप कार्यकर्ताओं को मेडिकल थाने बुलाकर हंगामा किया था। युवती ने होश आने पर पुलिस को पूरी कहानी बता दी। जब आरोपी नकुल को इसकी भनक लगी तो वह थाने से भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित किया था।
-- -- -- -- -
इस मामले में पीड़िता युवती की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी जीशान और शावेज को तभी गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार को दस हजार के इनामी नकुल को मंगल पांडे नगर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कुल 13 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी