{"_id":"67fffa0bd83aae587e04acc4","slug":"wanted-in-murder-case-with-25-thousand-bounty-caught-meerut-news-c-27-1-bij1002-147660-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में वांछित 25 हजार का इनामी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में वांछित 25 हजार का इनामी पकड़ा
Thu, 17 Apr 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। पुलिस ने हत्या में आरोपी 25 हजार के इनामी को पकड़ लिया है। आरोपी करीब पांच साल से फरार चल रहा था। जबकि पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही पकड़कर चालान कर चुकी है।
थाना हीमपुर दीपा के गांव मीरापुर सीकरी निवासी साहब सिंह ने चांदपुर थाने में छह लोगों के खिलाफ भाई की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें उनका आरोप था कि 11 दिसंबर 2020 को पंजाब के गांव शेरो निवासी मक्खन सिंह, थाना चांदपुर के गांव जमालुद्दीनपुर निवासी सुखविंदर उर्फ सुखा, गांव नारनौर निवासी नीरज, पंजाब निवासी बलकार सिंह थाना हस्तिनापुर के गांव गावड़ी निवासी कोशिन्दर, पंजाब के गांव पुलाव निवासी दिलबाग द्वारा उसके भाई मुख्तियार पुत्र वरियाम की खेत से लौटते समय गोली मार हत्या कर दी थी। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही पकड़कर चालान कर चुकी है। हत्याकांड में वांछित आरोपी पंजाब के जनपद तरणतारण के थाना पट्टी के गांव शहीद निवासी बलकार सिंह फरार चल रहा था। संवाद