फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wanted history sheeter who carried out the robbery of truck tyres injured in encounter

ट्रक के टायर की लूट की घटना को अंजाम देने वाला वांछित हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल

Thu, 07 Aug 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Wanted history sheeter who carried out the robbery of truck tyres injured in encounter
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के हिंडन नदी के पास पुलिस की हिस्ट्रीशीटर बदमाश इस्तकार पुत्र यामीन निवासी कस्बा खिवाई के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी में कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरनगर, बागपत व मेरठ समेत कई थानाें में करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने बीती 28 जुलाई को थाना दौराला क्षेत्र के एक ट्रक चालक को बंधक बनाकर ट्रक के रिम समेत आठ टायर लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों थानों की पुलिस आरोपी की गिरफ्तार के लिए कई दिनों से दबिश दे रही थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर है। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल तमंचे को हिंडन नदी पर बने स्टील के पुल के पास झाड़ियों में छुपाने की बात कही।
विज्ञापन

बताया कि जब पुलिस आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने पहुंची तो आरोपी ने झाड़ियों से तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ लूट, संरक्षित पशु की हत्या, हत्या के प्रयास समेत संगीन धाराओं में करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed