फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Walima shootout: The accused have challenged the police several times, six teams are engaged in the search.

वलीमा गोलीकांड : पुलिस को कई बार चुनौती दे चुके हैं आरोपी, तलाश में जुटीं छह टीम

Wed, 13 May 2026 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Walima shootout: The accused have challenged the police several times, six teams are engaged in the search.
दो भाइयों और मासूम को गोली मारकर घायल करने वालों की तलाश में जुटीं 6 टीम
विज्ञापन

तीन आरोपी व उनके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, इरफान की हालत चिंताजनक
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्टार हेरिटेज मैरिज होम में मंगलवार रात वलीमा की दावत में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले आरोपी कई बार पुलिस को चुनौती दे चुके हैं। आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बुनकर नगर में रहने वाले इरफान गाजी, उनके भाई राजा और उसके बेटा हम्माद (ढाई वर्ष) को घायल कर दिया था। इस मामले में इरफान के बहनोई इस्लाम ने चार आरोपियों जुनैद उर्फ काला, उसके भाई सुहैल, उवेश और उनके पिता जाहिद पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस की छह टीमें आरोपियों को तलाश रही हैं।
सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि बुनकर नगर गली नंबर छह में रहने वाले इस्लाम ने तहरीर में कहा है कि वह मंगलवार रात अपने बेटे इलमान के साथ फैजान व ससुराल पक्ष के लोगों के साथ वलीमे की दावत में गया था। रात लगभग 9:45 बजे यहां पहले से मौजूद अहमदनगर निवासी जुनैद उर्फ काला, उसके भाई सुहैल, उवैश से उनके पिता जाहिद ने कहा कि इनको गोली मार दो। इसके बाद आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इरफान को दो, राजा को तीन और हम्माद की जांघ मेें एक गोली लगी। इरफान की हालत गंभीर बनी हुई है। इरफान का अंजलि अस्पताल और राजा व हम्माद का जगदंबा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस्लाम का कहना है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश में वारदात की है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह इरफान के घर में मौजूद उनकी चाची सितारा ने बताया कि इरफान चार भाई हैं। सबसे बड़ा नूर मोहम्मद, शान, इरफान और राजा हैं। चारों की शादी हो चुकी है लेकिन इरफान के संतान नहीं हैं। उनके अलावा नूरा की पत्नी फराह, शानू की पत्नी शना व वलीमा के गए परिवार के अन्य बच्चे भी मौजूद थे। अन्य परिजन अस्पतालों में मौजूद थे। महिलाओें का कहना था कि आरोपियों ने दो साल पहले उनकी चाय की दुकान बंद करा दी थी। इसके बाद से उनका परिवार घर में स्प्रिंग बनाने की छोटी फैक्टरी चलाकर गुजारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर पर पैर रखने पर हुआ विवाद
इरफान और राजा के चाचा युनूस उर्फ चीनी ने बताया कि वलीमा में भीड़ में किसी ने आरोपी जाहिद के पैर पर पैर रख दिया था। आरोपी पहले से ही उनके परिवार से रंजिश मानता है। वह इरफान और राजा पर पैर रखने का आरोप लगा झगड़ा करने लगा। उसी दौरान आरोपी और उसके बेटों ने ताबड़तोड़ गोलियां दीं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

सात-आठ थे आरोपी, गोद से छिटक गया मासूम
चश्मदीद इरफान के भांजे आरीश ने बताया कि हम्माद अपने पिता की गोद में सो रहा था। आरोपियों ने गालियां देते हुए गोलियां चलाईं। आरोपियों की संख्या सात-आठ थीं। गोली चलने पर वह गोद से छिटकर नीचे गिर पड़ा या फिर राजा ने उसे गोली से बचाने के लिए खुद नीचे छोड़ा था।

-------- मुख्य बॉक्स
ताज पैलेस पर चलाई गोली, जेल से छूटकर मनाया जश्न
जुनैद उर्फ काला व उसके साथियों ने लगभग एक साल पहले ताज पैलेस पर एक युवक पर गोली चलाईं थीं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। उस दौरान आरोपी के घर से गांजा भी बरामद किया गया था। आरोपी जब जेल से जमानत पर आया तो उसके साथियों ने फूल माला पहनाकर उसका स्वागत किया और जश्न मनाया था। इसका वीडियो आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था।

पिस्टल से किया था हमला, फुटेज के बावजूद नहीं की कार्रवाई
इरफान की बहन शम्मो का कहना है कि लगभग सात महीने पहले जुनैद उर्फ काला व उसके साथियों ने बहनोई साहेब आलम पर पिस्टल से हमला कर पांच हजार रुपये लूट लिए थे। वे उस दौरान कंजर वाले पुल के पास किराये पर रहते थे। इस घटना के दौरान का सीसीटीवी फुटेज लिसाड़ी गेट पुलिस को सौंपा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके एक माह बाद शम्मो के ससुर नवाब पर लात-घूसे से हमला किया था।

गांजा-सट्टा की प्रतिद्वंद्विता में पनप रहीं दुश्मनी
वलीमा गोलीकांड की मुख्य वजह पुलिस आरोपी व पीड़ित पक्ष के गांजा-सट्टा के अवैध धंधे से जुड़ा बता रही है। हालांकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पक्ष अवैध धंधे में लिप्त है। हालांकि इसमें कोई संशय नहीं जिले में चल रहा सट्टे और गांजे का अवैध धंधा गली मोहल्लों मेें विवाद की वजह बन रहा है। इसमें लिप्त आरोपी अवैध धंधे की प्रतिद्वंद्विता मेें एक दूसरे से रंजिश मानने लगते हैं। इसके अलावा इनको लेकर पारिवारिक विवाद भी सामने आते हैं।



जश्न के वीडियो की जांच, कई ठिकानों पर दबिश
इस मामले में आरोपियों के ठिकाने, आसपास के जिलों में उनके रिश्तेदारों के घर पर दबिश दी जा रही है। जेल से छूटने के बाद आरोपी के जश्न व स्वागत में शामिल लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed