{"_id":"5a50a2af4f1c1bfe7a8b57a2","slug":"wajidpur-is-mourning-for-ankit-tomar-martyrdom","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सिपाही अंकित तोमर की शहादत पर शोक में डूबा वाजिदपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सिपाही अंकित तोमर की शहादत पर शोक में डूबा वाजिदपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 06 Jan 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
शहीद की पत्नी को ढांढस बंधाती महिला आयोग की सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख के इनामी साबिर जधेड़ी के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद सिपाही अंकित तोमर का पैतृक गांव वाजिदपुर तीसरे दिन भी शोक में डूबा रहा। उनके घर पर शोक संवेदना देने वालों का तांता लगा रहा। उप्र महिला आयोग की सदस्य ने भी वाजिदपुर गांव पहुंचकर परिजनों और शहीद की पत्नी को शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
पढ़ें : PHOTOS: तिरंगे में लिपटे जिगर के टुकड़े को देख मच गई चीख-पुकार, हर आंख से निकले आंसू
विज्ञापन
कैराना के जधेड़ी गांव में एक लाख के इनामी साबिर के साथ मंगलवार की रात में हुई मुठभेड़ में मारे गए सिपाही अंकित के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार को तीसरे दिन भी लोग शोक में डूबे रहे और घर के बाहर शोक संवेदना देने आए लोग उसकी बहादुरी की चर्चा करते रहे। पूरे दिन शोक संवेदना देने वालों का तांता लगा रहा। उप्र महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियम्वदा बिंदा, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्मा राम तोमर वाजिदपुर गांव पहुंचे और उन्होंने शहीद के पिता जयपाल सिंह और शहीद की पत्नी नेहा को शोक संवेदना व्यक्त की और उनका ढ़ाढ़स बंधाया। उन्होंने शहीद की मां अमरेश से भी कहा कि उन्होंने ऐसे सपूत को जन्मा जिसने बहादुरी का परिचय देकर पूरे प्रदेश में अपना नाम रोशन किया है। ऐसी मां को भी नमन करते हैं।
विज्ञापन
सहायता राशि पहुंची खातों में
शहीद अंकित के परिजनों को प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा 50 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा के बाद शुक्रवार को 10 लाख रुपये की धनराशि शहीद के पिता जयपाल के खाते में और 40 लाख रुपये की धनराशि शहीद की पत्नी नेहा के खाते में पहुंच गई। बार-बार एसपी शामली शहीद के पिता से फोन पर संपर्क बनाए हैं और वे उनका मनोबल बढ़ाने में लगे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/