फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waiting for the rain to stop for the renovation of Bijnor-Moradabad State Highway

बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे के नवीनीकरण के लिए बारिश थमने का इंतजार

Sat, 30 Aug 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the rain to stop for the renovation of Bijnor-Moradabad State Highway
बिजनौर, मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर गांव सुमालखेड़ी के पास हुए गड्ढे। संवाद
बिजनौर। 74 करोड़ की लागत से हो रहे बिजनौर मुरादाबाद स्टेट हाईवे का मरम्मत कार्य पर बरसात के कारण ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन


बिजनौर से मुरादाबाद वाया नूरपुर स्टेट हाईवे है। जिले की अन्य सड़कों के मुकाबले इस पर वाहनों का दबाव अधिक हैं। यह सड़क पूरी तरह से बदहाल हुई तो शासन को मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। शासन से मंजूरी मिलने के बाद 74 करोड़ का बजट भी मिला। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क की मरम्मत चालू कर दी थी।

मुरादाबाद से हल्दौर तक सड़क पर डामर की एक परत डाली जा चुकी है। सफेद पट्टी और डिवाइडर और बिजनौर से हल्दौर तक सड़क की मरम्मत होना बाकी है। इस दूरी में काम बरसात के चलते नहीं हो पाया था। अब बारिश थमने के बाद हल्दौर से बिजनौर के बीच हाईवे की मरम्मत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि बरसात के चलते काम थम गया था। अब चार सितंबर से प्लांट चालू हो जाएगा। जिसके बाद सड़क बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed