फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waiting for response from Forest Department for construction of bus station in Sardhana

Meerut News: सरधना में बस स्टेशन निर्माण के लिए वन विभाग से जवाब का इंतजार

Sun, 05 Apr 2026 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Waiting for response from Forest Department for construction of bus station in Sardhana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। नगर में परिवहन निगम का नया बस स्टेशन बनाने के लिए भूमि की उपलब्धता पर अधिकारियों के बीच पत्राचार जारी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने वन रेंज अधिकारी सरधना को लिखे पत्र में कहा कि बस स्टेशन निर्माण के लिए भूमि संबंधी कोई सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।
कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से जारी पत्र के माध्यम से कई बार जानकारी मांगी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई उत्तर नहीं मिला। इस संदर्भ में परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ के पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नवीन बस स्टेशन-बस डिपो का निर्माण आवश्यक है। जिलाधिकारी के पत्र में भी उपजिलाधिकारी को भी यह निर्देश दिया गया था कि बस स्टेशन निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

इसी क्रम में परिवहन निगम मेरठ के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा सरधना में संभावित भूमि की पहचान की गई है, ताकि क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान किया जा सके और जनता के आवागमन की सुविधा बेहतर हो। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने वन विभाग से अनुरोध किया है कि सरधना में कितनी भूमि खाली है और उसका क्षेत्रफल सहित तुरंत उपलब्ध कराया जाए। इससे उच्च स्तर पर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सके और बस स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। साथ ही उपजिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है। यह कदम क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी से जल्द रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed