Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wait in store for Metro in Garh Road and Kankarkhera; no approved plan at present

Meerut News: गढ़ रोड और कंकरखेड़ा में मेट्रो के लिए करना होगा इंतजार, फिलहाल कोई स्वीकृत योजना नहीं

Wed, 18 Nov 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Wait in store for Metro in Garh Road and Kankarkhera; no approved plan at present
2015 में दिल्ली रोड के साथ गढ़ रोड और कंकरखेड़ा के लिए भी बनी थी योजना
विज्ञापन

शहर को पूरब-पश्चिम दिशा में जोड़ने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में गढ़ रोड पर गोकुलपुर तक मेट्रो के नए कॉरिडोर को लेकर उम्मीदें तो हैं लेकिन फिलहाल मेट्रो सुविधा मिलने की कोई ठोस योजना नहीं है। वर्ष 2015 में मेरठ के लिए तैयार की गई परिवहन योजना में दिल्ली रोड के साथ-साथ गढ़ रोड और कंकरखेड़ा क्षेत्र को भी मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ने की परिकल्पना की गई थी। इसके साथ ही शहर को पूरब से पश्चिम दिशा में जोड़ने वाले कॉरिडोर पर भी चर्चा हुई थी ताकि अलग-अलग हिस्सों के बीच आवागमन आसान हो सके। हालांकि अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल या कार्ययोजना सामने नहीं आ सकी है।
तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव के बीच शहर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन की जरूरत महसूस की जा रही है। गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल, आवासीय कॉलोनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में इस मार्ग को मेट्रो से जोड़ने की मांग अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

गढ़ रोड और पूरब-पश्चिम कॉरिडोर के लिए कोई समय-सीमा तय न होने से लोगों को अभी मौजूदा परिवहन साधनों पर ही निर्भर रहना होगा। हालांकि, मोदीपुरम से सराय काले खां तक नमो भारत कॉरिडोर पर उम्मीद से अधिक यात्री मिलने ने एनसीआरटीसी को नए विस्तार पर सोचने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन:-

फिलहाल गढ़ रोड पर मेट्रो कॉरिडोर को लेकर कोई स्वीकृत योजना नहीं है। भविष्य में जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार इस दिशा में काम किया जा सकता है। - पुनीत वत्स, जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed