फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   WagonR went out of control while trying to avoid a bus and crashed into the divider.

Meerut News: बस को बचाने में अनियंत्रित हुई वैगनआर, डिवाइडर से टकराई

Sat, 29 Aug 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
WagonR went out of control while trying to avoid a bus and crashed into the divider.
- एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचा चालक, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मेरठ-रुड़की हाईवे पर पल्लवपुरम में मेरठ नॉर्थ मेट्रो स्टेशन के नीचे शनिवार शाम उत्तराखंड रोडवेज बस को बचाने के प्रयास में वैगनआर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार नाला पटरी पर लगी लोहे की ग्रिल से जा भिड़ी और दो बार घूमकर बीच सड़क पर रुक गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने से कार चालक गंभीर चोट से बच गया। हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया।
जेल चुंगी के पास यादगारपुर निवासी दीपक की घर के पास कास्मेटिक की दुकान है। वह रक्षाबंधन पर अपने मामा के घर मुजफ्फरनगर गया था। शनिवार शाम वैगनआर से वापस घर लौट रहा था। दीपक के अनुसार, मेरठ नॉर्थ मेट्रो स्टेशन के नीचे हरिद्वार से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज बस के चालक ने अचानक किसी वाहन को बचाने के लिए बस मोड़ दी। बस के पीछे चल रहे दीपक ने टक्कर से बचने के लिए कार के ब्रेक लगाए। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर नाला पटरी पर लगी लोहे की ग्रिल में जा घुसी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि ग्रिल टूट गई और कार सड़क पर दो बार घूमकर रुक गई। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक भीड़ जुटने से पहले बस लेकर दिल्ली की ओर निकल गया। कार के एयरबैग खुलने से दीपक को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि स्टेयरिंग सीने में लगने से उसने दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद दौराला से मेरठ आने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पल्लवपुरम थाना पुलिस और यातायात पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर किनारे कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हादसे के संबंध में कार चालक ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed