{"_id":"6ace736e11b7969da104b625","slug":"wagonr-catches-fire-while-moving-in-jani-three-occupants-have-a-narrow-escape-meerut-news-c-73-1-smrt1027-109065-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चलती वैगनआर कार में लगी आग, बाल-बाल बचे तीन सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चलती वैगनआर कार में लगी आग, बाल-बाल बचे तीन सवार
विज्ञापन
नोट- बागपत के ध्यानार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द(मेरठ )। मेरठ- बागपत हाइवे पर मंगलवार को चलती वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते सभी तीन लोग वाहन से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, बागपत जनपद के कस्बा अमीनगर सराय निवासी मोहम्मद आसिम अपने परिवार के दो व्यक्तियों के साथ मेरठ के मूलचंद हॉस्पिटल से एक मरीज को देखकर अपनी वैगनआर कार से वापस लौट रहे थे। जब उनकी कार मेरठ-बागपत हाईवे पर पांचली खुर्द गांव के निकट पहुंची, तो अचानक वाहन में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण कार की वायरिंग में देखते ही देखते आग भड़क उठी।
कार से धुआं और लपटें निकलते देख चालक मोहम्मद आसिम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत गाड़ी को रोका। वाहन में सवार तीनों लोग सुरक्षित बिना किसी देर के तुरंत बाहर आ गए। कुछ ही पलो में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने जब तक आग पर काबू पाया कार जलकर राख हो गई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- --