Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vyas Samaroh begins at CCSU with a ceremonial procession

Meerut News: सीसीएसयू में शोभायात्रा से हुआ व्यास समारोह का आगाज

Wed, 11 Nov 2026 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Vyas Samaroh begins at CCSU with a ceremonial procession
मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर, सामवेद कथा और यज्ञ से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वेद, पुराण, रामायण और महाभारत की भाषा संस्कृत के मंत्रोच्चार से बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा। संस्कृत विभाग में 34वें अखिल भारतीय व्यास समारोह का भव्य शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। समारोह में संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया गया। यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण शुद्धता का संकल्प लिया गया। इस वर्ष समारोह का मुख्य केंद्र सामवेद है।
विश्वविद्यालय परिसर स्थित संस्कृत विभाग में 11 से 17 नवंबर तक होने वाले समारोह का शुभारंभ बुधवार को हुआ। श्री कालीचरण पौराणिक पद्मावती निधि की ओर से आयोजित इस समारोह में सीसीएसयू, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली का सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से संस्कृत विभाग तक निकाली गई शोभायात्रा से हुई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संस्कृत सूत्रों का उच्चारण किया। उद्घाटन सत्र में छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं कार्यवाहक कुलपति प्रो. भूपेंद्र राणा, कला संकायाध्यक्ष एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. अतवीर सिंह, जगन्नाथपुरी से आए प्रो. विश्वनाथ स्वाईं, दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. भारतेन्दु पांडेय, समारोह के प्रणेता प्रो. सुधाकराचार्य त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वाचस्पति मिश्र और कार्यक्रम की मार्गदर्शिका प्रो. पूनम लखनपाल मौजूद रहे। अतिथियों का अंगवस्त्र और तुलसी की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रो. सुधाकराचार्य त्रिपाठी की 208 कविताओं वाली पुस्तक सौधाकरी और लहरीदशकम् का विमोचन किया गया। उद्घाटन सत्र के बाद सामवेद पर आधारित कथा प्रस्तुत की गई। इसके बाद यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य यजमान प्रो. अतवीर सिंह रहे। यज्ञ में आहुतियां देकर सभी ने पर्यावरण की शुद्धता और संरक्षण का संकल्प लिया। दिन के अंतिम सत्र में संस्कृत के मूलभूत भाषिक सिद्धांतों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष कुमारी ने किया। समारोह में संयोजक डॉ. प्रशांत शर्मा, सहसंयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. ओमपाल सिंह सहित विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण से जुड़ेंगे विद्यार्थी
प्रो. अतवीर सिंह ने समारोह में पहली बार जोड़े गए संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल बताया। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इससे जुड़ने का आह्वान किया। कार्यवाहक कुलपति प्रो. भूपेंद्र राणा ने संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। प्रो. पूनम लखनपाल और प्रो. सुधाकराचार्य त्रिपाठी ने संस्कृत छंदों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।

आज होंगी संस्कृत वाद-विवाद और प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं
समारोह में बृहस्पतिवार (आज) सुबह 10 बजे अंतर महाविद्यालयीय संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। सुबह 11:30 बजे संस्कृत प्रश्नमंच प्रतियोगिता, दोपहर दो बजे यौगिक प्रतियोगिता, शाम पांच बजे कवि समवाय और शाम छह बजे संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed