फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vyapariyon ka sammelan

व्यापारियों को बिना गारंटी लोन देने से पीछे हट रहे बैंक

Fri, 19 Feb 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
vyapariyon ka sammelan
व्यापारियों को बिना गारंटी लोन देने से पीछे हट रहे बैंक
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के 75 हजार सदस्य बनने के उपलक्ष्य में संगठन का सम्मेलन छावनी स्थित मंडप में आयोजित किया गया। इसमें शहर की 64 इकाइयों के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। व्यापारियों ने कहा कि सर्वाधिक राजस्व दिलाने के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अधिकतर बैंक बिना गारंटी व्यापारियों को लोन देने से पीछे हट रहे हैं।
मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान करना सरकार का दायित्व है। यह संगठन किसी सियासी दल की सरपरस्ती में नहीं चल वहा है। इसके चलते व्यापारियों के हित भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि पश्चिमी यूपी 78 प्रतिशत राजस्व देता है। बजट से पूर्व व्यापारियों को प्रलोभन दिया जाता है। लेकिन कुछ नहीं मिलता। करों की मार, पेट्रोल, डीजल के बढ़े हुए दाम व्यापार को प्रभावित कर रहे हैं। व्यापारी आयोग का गठन अनिवार्य रुप से होना चाहिए। सुरक्षा के लिए व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस की अनुमति मिलनी चाहिए। जीएसटी संबंधित समस्याओं का समाधान एकल खिड़की आधारित होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवंबर में जिमखाना मैदान में व्यापारी महाकुंभ होगा। इसमें प्रदेश के व्यापारियों को एक मंच पर लाकर संगठन मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़ सहित मेरठ जिले के किठौर, मवाना, सरधना, बहसूमा, हस्तिनापुर, सिवालखास और जानी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। संचालन महानगर अध्यक्ष नीरज कौशिक और शहर अध्यक्ष हाजी शारिक ने किया। कार्यक्रम में पीयूष वशिष्ठ, विजय ऑबराय, सनी गुप्ता, मधु चौधरी, सरताज गाजी, संजय त्यागी, ज्ञानेंद्र सिंघल, अमित बंसल, विरेंद्र चौधरी, सतीश कुमार, शैलेंद्र दुबलिश, संदीप शर्मा, यशपाल चौधरी, संदीप चौधरी, मोनू अलवी, इरफान प्रधान, जतिन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed