फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vrat rakhaa , havan karaaya

व्रत रखा, हवन कराया और विश करके मनाया प्रेम का पर्व   

Thu, 15 Feb 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
vrat rakhaa , havan karaaya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वेलेंटाइन डे को नवविवाहित जोड़ों ने कुछ अलग अंदाज में मनाया। इस दिन महाशिवरात्रि पर्व होने के कारण सुबह व्रत रखा, हवन कराया और अपने साथी को विश करके प्रेम का पर्व मनाया। कुछ जोड़ों ने शादी की सालगिरह भी मनाई। बाजार, रेस्टोरेंट और पार्क ों में घूमकर इस दिन को यादगार बनाया। एक-दूसरे को सरप्राइज उपहार दिया, पत्नी ने पति के लिए केक बनाकर सरप्राइज गिफ्ट दिया।
विज्ञापन


फूलों के गुलदस्ते से दिन की शुरुआत
पंचशील कालोनी निवासी प्रखर मित्तल व सोनल मित्तल की शादी दिसंबर में हुई है। सोनल ने प्रखर के लिए खास तौर पर शर्ट उपहार में खरीदी। प्रखर ने सुबह सुबह सोनल को लाल गुलाबों का गुलदस्ता देकर वेलेंटाइन डे विश किया। सोनल ने बताया कि यह सुबह मैं कभी नहीं भूल सकती।
विज्ञापन

 
रात 12 बजे काटा सरप्राइज केक
शास्त्रीनगर निवासी मोहित व नीरजा शारदा की शादी दिसंबर में हुई है। मोहित काम के सिलसिले में दिल्ली रहते हैं, लेकिन वेलेंटाइन की रात उन्होंने अचानक घर आकर पत्नी को सरप्राइज दिया। नीरजा कहती हैं मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था जब वेलेंटाइन डे के दिन मेरे साथ मेरा वेलेंटाइन था। हमने मिलकर रात 12 बजे केक काटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरप्राइजिंग डिनर 
एल ब्लॉक निवासी रौनक और तन्वी कपूर का शादी के बाद पहला वेलेंटाइन बेहद यादगार और आकर्षक रहा। तन्वी के लिए रौनक ने विशेष रूप से सरप्राइज डिनर प्लान किया। जिसे रौनक ने खुद तैयार किया। रौनक कहते हैं एक दिन अगर हम अपने पार्टनर के लिए कुछ बनाकर खिलाएं तो दिल को सुकून मिलता है। इसलिए मैंने वेलेंटाइन डे का दिन चुना। तन्वी ने भी उपहार देकर रौनक को वेलेंटाइन डे विश किया।

सरप्राइज गिफ्ट देकर मनाया प्यार का पर्व 
साकेत निवासी युगल व आस्था की शादी नवंबर 2017 में हुई है। नवविवाहित जोड़े ने पहले वेलेंटाइन डे को एक दूसरे को सरप्राइज गिफ्ट देकर यादगार बना लिया। आस्था ने युगल के लिए पसंदीदा रेड बेलवेट केक बनाया, युगल ने पत्नी के लिए सरप्राइज गिफ्ट लिया।

पहले वेलेंटाइन में बनाया केक
सम्राट हैवेंस निवासी सलोनी व मधुर सचदेवा की शादी अप्रैल में हुई है। विवाहित जोड़े ने शादी के बाद पहली बार वेलेंटाइन डे मनाया। सलोनी ने मधुर के लिए खासतौर पर उनका पसंदीदा चॉकलेट केक और बैरीज़ डेज़र्ट बनाकर पति को सरप्राइज गिफ्ट दिया। सलोनी कहती हैं मुझे कुकिंग नहीं आती, स्पेशली वेलेंटाइन डे के लिए मैंने केक और बेकिंग सीखी थी। दो महीने से वेलेंटाइन पर केक बनाने की योजना थी, आज पूरी हुई।
  
व्रत रखकर मनाया वेलेंटाइन
शिवरात्रि और वेलेंटाइन डे एक दिन होने के कारण कई युगलों ने व्रत रखकर इस दिन को मनाया। रक्षापुरम निवासी सौरभ व आइशा की शादी 14 फरवरी 2013 को हुई थी। हर साल यह जोड़ा विवाह की वर्षगांठ और वेलेंटाइन डे एक साथ मनाते हैं। आरटीओ विभाग में कार्यरत सौरभ और आइशा ने साथ व्रत रखा। औघड़नाथ मंदिर में भगवान का अभिषेक किया। सात जन्मों तक एक-दूसरे के साथ रहने की प्रार्थना की। हर साल पार्टी करते हैं, लेकिन शिवरात्रि के कारण कुछ दिन बाद पार्टी करेंगे। 
 
प्रपोज, शादी और वेलेंटाइन एक साथ
कुश अग्रवाल व पूजा अग्रवाल का प्रेमविवाह है। रेलवे रोड निवासी कुश कहते हैं मैं तो 14 फरवरी का दिन कभी भूल नहीं सकता। 14 फरवरी 2003 को मैंने पूजा के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखा। उन्होंने स्वीकार किया। 2010 में हमने 14 फरवरी के दिन शादी कर ली। वेलेंटाइन का दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। सुबह हवन-पूजन किया। शाम को सरप्राइज गिफ्ट और केक काटकर यह दिन मनाया। 



गिफ्ट और गुलाब देकर मनाया वेलेंटाइन डे
वेलेंटाइन डे पर बाजार में गिफ्ट और गुलाब की विशेष मांग रही। युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाब देकर वेलेंटाइन डे विश किया। गिफ्ट गैलरीज़ और फू लों की दुकानों पर गुलाब खरीदने वालों की काफी भीड़ रही। ग्रीटिंग कार्ड खरीदकर एक-दूसरे को दिया। टेडी, क्रिस्टल कपल व दूसरे गिफ्ट आइटम खरीदने के लिए भी बाजार में रौनक नजर आई। रेस्टोरेंट में भी विशेष रूप से वेलेंटाइन बुफे सर्व किया गया। कुछ होटलों ने कंाप्लीमेंटरी उपहार व छूट देकर इस दिन को सेलिब्रेट किया। फेसबुक, व्हाट्स एप व टिवट्र पर भी वेलेंटाइन डे के संदेश साझा किए। बधाई संदेश व वीडियो भेजना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed