{"_id":"6750c151cdf93376d603f254","slug":"voting-took-place-on-recognition-of-railway-employee-unions-meerut-news-c-14-1-mrt1051-724414-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रेलवे कर्मचारी यूनियनों की मान्यता को हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रेलवे कर्मचारी यूनियनों की मान्यता को हुआ मतदान
Thu, 05 Dec 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे कर्मचारी यूनियन की मान्यता के लिए बुधवार को तीन दिवसीय मतदान शुरू हुआ। सिटी रेलवे स्टेशन पर बनाए गए बूथ पर पहले दिन 521 वोट डाले गए। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी मतदान होगा।
रेलवे की कर्मचारी यूनियनों की मान्यता के लिए 11 साल बाद चुनाव हो रहा है। पूरे देश में यह चुनाव है। जो भी यूनियन पड़े वोट में से 30 प्रतिशत मत हासिल करेंगी, उसको ही मान्यता मिलेगी। नार्दन रेलवे इंप्लाइज यूनियन, नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन, उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन, उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन चुनाव लड़ रही है। मेरठ सिटी स्टेशन, मुजफ्फरनगर, देवबंद, शामली, बड़ौत में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
सिटी स्टेशन पर बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान हुआ। यहां पर कुल 1046 मतदाता है। पहले दिन 521 वोटरों ने अपने मत डाले। सुबह से लेकर शाम तक मतदान को लेकर स्टेशन पर चहल पहल रही। यहां तीन यूनियनों के पदाधिकारियों ने अपने बस्ते लगाए थे। कर्मचारियों ने उत्साह के साथ मतदान किया।