फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voting today, votes will be cast from 7 am

Meerut News: आज मतदान, सुबह सात बजे से पड़ेंगे वोट

Thu, 11 May 2023 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Voting today, votes will be cast from 7 am
मेरठ। निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बृहस्पतिवार को मेरठ में मतदान होगा। शहर के 16.09 लाख मतदाता 1705 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगा। मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बुधवार रात पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। शहरवासियों से प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की तरफ से लगातार मतदान जरूर करने की अपील की गई है।
विज्ञापन




जिले के 316 वार्ड में 503 पोलिंग स्टेशन के 1480 बूथ पर 1609831 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 845951 पुरुष और 763880 महिला मतदाता हैं। प्रशासन की तरफ से बूथों पर हर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। महिलाओं के लिए सभी निकायों में पिंक बूथ बनाए गए हैं। किसी भी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा। लोग मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड सहित तय किए गए 15 पहचान पत्रों में से किसी एक का प्रयोग कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बुधवार रात तक सभी मतदान स्थलों पर पुलिस फोर्स पहुंच गया है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मोबाइल पर पाबंदी

मतदान केंद्र से 200 मीटर दूरी पर प्रत्याशी अपने-अपने बस्ते लगाएंगे। मतदाता वोट डालते समय मोबाइल अंदर लेकर नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed