{"_id":"608723c48ebc3ebd0716224d","slug":"voters-enthusiasm-over-corona-heavy-rains-mawana-news-mrt536142813","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर भारी पड़ा मतदाताओं का जोश, जमकर बरसे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर भारी पड़ा मतदाताओं का जोश, जमकर बरसे वोट
विज्ञापन

हस्तिनापुर। पंचायत चुनाव में सोमवार को कई बूथों पर हंगामा और हल्की झड़प के बीच मतदान संपन्न हुआ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद भी गांव की सरकार बनाने को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। सुबह दिन-निकलते ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लग गई। कई बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ, चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। सोमवार सुबह 12 बजे तक मतदान का प्रतिशत बहुत धीमी गति से चल रहा था। जो 31 प्रतिशत रहा उसके बाद धीरे-धीरे मतदाता घरों से निकलते और मतदान किया। शाम चार बजे तक 59 फीसदी मतदान हुआ।
आशाओं ने की स्क्रीनिंग
मतदान से पूर्व हर बूथ पर आशाओं की ड्यूटी लगाई गई थी। जो बूथ के मेन गेट पर बैठकर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं की स्क्रीनिंग और तापमान साहित पल्स आदि की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा
पंचायत चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी के. बालाजी व एसएसपी अजय साहनी ने क्षेत्र के जलालपुर मकबूल पुर सहित कई बूथों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के मद्देनजर विशेष दिशा-निर्देश दिए। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने को कहा। इस बीच थाना पुलिस भी क्षेत्र की सड़कों पर और संवेदनशील प्लस की श्रेणी में आने वाले पोलिंग बूथों पर लगातार गश्त करती रही और पल-पल की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई।
दूर-दूर तक नजर नहीं आई सोशल डिस्टेंसिंग
बढ़ते संक्रमण से बेखौफ मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान दूर-दूर तक कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई। पुलिस ने भी इस दौरान ध्यान नहीं दिया।
चोरी हुई मुहर, अंगूठे से किया मतदान, हंगामा
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव गढ़ी के एक बूथ पर संदिग्ध परिस्थितियों में मुहर चोरी हो गई। इस दौरान करीब आधा घंटे तक मतदान करने पहुंचे ग्रामीणों ने अंगुठे से मतदान किया। एक ग्रामीण ने जब इसकी जानकारी पीठासीन अधिकारियों को दी तो वहां हड़कंप मच गया। प्रत्याशी समर्थकों ने इस पर हंगामा भी किया। आनन-फानन में अधिकारियों ने दूसरी मुहर मंगवाकर मतदान सुचारू कराया।
गांव गढ़ी में बने पोलिंग बूथ पर मतदान के समय इस्तेमाल की जाने वाली मुहर चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 11:00 बजे बूथ से मुहर चोरी हो गई थी। मतदान करने वाले ग्रामीणों ने मुहर नहीं मिलने पर अंगुठे से ही मतदान किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 50 लोग मतदान कर चुके थे। उसके बाद एक ग्रामीण ने पीठासीन अधिकारी को मुहर नहीं होने की सूचना दी। प्रत्याशी समर्थकों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने वहां हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। बूथ पर मौजूद पीठासीन अधिकारी ने तुरंत दूसरी मुहर उपलब्ध कराकर मतदान सुचारू कराया।
एसडीएम मवाना कमलेश गोयल का कहना है कि बूथ से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। मैं मौके पर नहीं पहुंचा। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न रहा।