फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vote only for those who accord the status of 'Mother' to the cow.

Meerut News: गाय को माता का दर्जा देने वाले को ही दें वोट

Fri, 19 Jun 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Vote only for those who accord the status of 'Mother' to the cow.
दौराला - दौराला में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत करते लोग। स्रोत : संवाद
दौराला। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित विस्तारा बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यात्रा का गुलशन किशोर चौहान के नेतृत्व में समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गोसंरक्षण और जनजागरण को लेकर लोगों से संवाद किया।
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। अच्छे संस्कार वाला व्यक्ति प्रसन्नचित्त रहता है, जबकि नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हमेशा तनाव में रहता है। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना या किसी से वोट मांगना नहीं है। कहा कि देश की आजादी के बाद से अब तक किसी भी सरकार ने गाय को विधिक रूप से गो माता का दर्जा नहीं दिया। चाहे केंद्र या राज्य में किसी भी दल की सरकार रही हो। उन्होंने एक नोट, एक जेब अभियान चलाकर जनसहयोग से धन जुटाने का आह्वान किया। कहा कि इस अभियान का संचालन सरधना क्षेत्र में गुलशन किशोर चौहान के नेतृत्व में किया जाएगा। साथ ही गोरक्षा दलों को भी इस अभियान से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed